मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट का दोषी पहुंचा उज्जैन:शादी में शामिल होने आया; घर पर गुजरात और उज्जैन पुलिस के 33 जवानों का सुरक्षा घेरा
सन 2008 में अहमदाबाद में हुए सीरियल ब्लास्ट का दोषी कैदी शफीक अंसारी उज्जैन आया है। वह गुजरात के अहमदाबाद से अपने घर शामिल में शामिल होने पहुंचा है। उसे कड़ी सुरक्षा घेरे में लाया गया है, जिसमें गुजरात और उज्जैन पुलिस के 33 जवानों को लगाया गया है। रविवार रात उज्जैन के मित्र नगर निवासी शफीक अंसारी के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। वह अहमदाबाद में हुए ब्लास्ट में दोषी करार दिए जाने के बाद से ही अहमदाबाद की जेल में बंद था। वर्ष 2022 में कोर्ट ने शफीक अंसारी को 10 अन्य दोषियों के साथ आजीवन कैद की सजा सुनाई थी। 16 पुलिस कर्मियों की टीम लेकर आई शफीक को भाई की बेटी के निकाह के कारण पैरोल मिली है। रविवार को दो एसीपी, दो टीआई व 12 पुलिस जवान गुजरात पुलिस के विशेष दस्ता बनाकर उसे लेकर उज्जैन पहुंचे। यहां उज्जैन पुलिस की जीवाजीगंज और चिमनगंज थाना पुलिस के भी जवान भी सुरक्षा की दृष्टि से तैनात है। मित्र नगर में रविवार के दिन भारी पुलिस बल तैनात रहा। गुजरात पुलिस ने उसके घर के आगे पीछे और छत पर मोर्चा संभाला तो उज्जैन पुलिस ने घर के बाहर की कमान संभाल रखी थी। बताया गया की आज शादी हो जाने के बाद शफीक को सोमवार को अहमदाबाद वापस ले जाया जाएगा। शफीक अंसारी समेत इन्हें मिली है उम्मीद कैद 9 माह पहले भी पैरोल पर आया था सिंतबर 2024 को भी शफीक को पारिवारिक कारणों के चलते पैरोल पर उज्जैन लाया गया था। उस दौरान भी भारी पुलिस बल लगाया गया था। गुजरात अहमदाबाद में हुए सीरियल ब्लास्ट में उम्रकैद की सजा पा चुके आतंकी मोहम्मद शफीक अंसारी को कोर्ट ने 5 दिन की पैरोल दी थी। जिसके बाद वो उज्जैन स्थित अपने घर पहुंचा था। 70 मिनट में हुए थे 21 धमाके 26 जुलाई 2008, यही वह दिन था जब 70 मिनट के दौरान 21 बम धमाकों ने अहमदाबाद की रूह को हिलाकर रख दिया। शहर भर में हुए इन धमाकों में 56 लोगों की जान गई, जबकि 200 लोग घायल हुए थे। धमाकों की जांच-पड़ताल कई साल चली और करीब 80 आरोपियों पर मुकदमा चला। पुलिस ने अहमदाबाद में 20 FIR दर्ज की थीं, जबकि सूरत में 15 अन्य FIR दर्ज की गई थी, जहां विभिन्न स्थानों से जिंदा बम भी बरामद किए गए थे। यह खबर भी पढ़ें... अहमदाबाद ब्लास्ट के 49 दोषियों में से 38 को फांसी अहमदाबाद में 2008 में हुए सीरियल ब्लास्ट में 56 लोगों की जान गई थी। विशेष अदालत ने धमाकों के 49 गुनहगारों को सजा दी। 38 के लिए सजा-ए-मौत मुकर्रर की गई है। 11 ताउम्र कैद में रहेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें...
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/KJjnaSk
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/KJjnaSk
via IFTTT
Comments
Post a Comment