मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
सोनकर समाज का 78 साल पुराना परंपरागत आयोजन:शिव-पार्वती विवाह में उमड़ी भीड़, विधि-विधान से हुई विदाई
महाशिवरात्रि के अवसर पर सोनकर खटीक समाज द्वारा भव्य शिव बारात का आयोजन किया गया। बुधवार को निकली बारात के बाद गुरुवार को विवाह की सभी रस्में संपन्न हुईं। वधू पक्ष द्वारा परंपरागत रूप से दुल्हन की विदाई की गई। विदाई के समय जहां एक ओर भावुक माहौल था, वहीं वर पक्ष में खुशी का माहौल देखने को मिला। वर पक्ष की महिलाएं और पुरुष रंग-गुलाल उड़ाते हुए नृत्य करते नजर आए। भोलेनाथ की बारात जब माता पार्वती को लेकर निकली, तो इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। शिव-पार्वती मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी शिव विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। समाज के सभी लोगों ने विधि-विधान से सारी रस्में निभाईं। विदाई में देर रात तक लोगों का उत्साह बना रहा। बारात के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि सोनकर समाज पिछले 78 वर्षों से भव्य रूप से भगवान शंकर की बारात निकाल रहा है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lsVIoPA
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lsVIoPA
via IFTTT
Comments
Post a Comment