मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
केसरी, शैलेष और कटारिया हुए रिटायर:आईएएस संजय शुक्ल एसीएस; आईपीएस पवन श्रीवास्तव, मनीष शंकर शर्मा स्पेशल डीजी बने
राज्य शासन ने अपर मुख्य सचिव स्तर के एक और स्पेशल डीजी स्तर को दो अफसरों के रिटायरमेंट के बाद इन पदों पर प्रमुख सचिव और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के अफसरों की पदोन्नति की है। अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी शुक्रवार को रिटायर हुए तो मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मंत्रालय में सादे समारोह में उन्हें विदाई दी और उनके सेवाकाल को याद किया। तीनों ही अफसर एक मार्च से पदोन्नत माने जाएंगे। अजीत केसरी के रिटायर होने के बाद 1994 बैच के आईएएस अफसर और प्रमुख सचिव नगरीय विकास और आवास विभाग संजय कुमार शुक्ला को पदोन्नत कर अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। संजय शुक्ला के पदोन्नत होने के बाद अब मई में एसीएस विनोद कुमार रिटायर होंगे। विनोद कुमार के रिटायर होने के बाद रश्मि अरुण शमी एसीएस पद पर प्रमोट होंगी। इसके बाद जुलाई में मो. सुलेमान और अगस्त में मुख्य सचिव अनुराग जैन व एसीएस जेएन कंसोटिया का रिटायरमेंट है। जैन को एक्सटेंशन नहीं मिला तो एक सितम्बर से दो प्रमुख सचिव स्तर के अफसरों को एसीएस बनने का मौका मिलेगा। सुलेमान के रिटायरमेंट के बाद प्रमुख सचिव वित्त मनीष रस्तोगी को एसीएस पद पर प्रमोशन मिलेगा। फिर दीपाली रस्तोगी और शिवशेखर शुक्ला का नम्बर आएगा। ये आईपीएस अफसर हुए रिटायर, इनको मिला प्रमोशन जिन दो आईपीएस अफसरों को स्पेशल डीजी बनाया गया है। उनमें पवन कुमार श्रीवास्तव, एडीजी अपराध अनुसंधान विभाग पीएचक्यू और मनीष शंकर शर्मा, एडीजी रेल पीएचक्यू के नाम शामिल हैं। दोनों की पदस्थापना पदोन्नति के बाद भी यथावत रखी गई है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश कैडर के 1990 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) विजय कटारिया शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके पद की जिम्मेदारी आईपीएस आदर्श कटियार को सौंपी गई है। इसी तरह 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी और विशे, पुलिस महानिदेशक (पुलिस सुधार) शैलेष सिंह भी सेवानिवृत्त हुए हैंं। आईपीएस सोनाली मिश्रा को उनका प्रभार सौंपा गया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/i5nFVBa
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/i5nFVBa
via IFTTT
Comments
Post a Comment