मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
सीधी में झाड़ियों में मिला नवजात:मासूम के शरीर पर चोट के निशान, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
सीधी जिले के बघौड़ी गांव में नवजात शिशु झाड़ियों में मिला है। मंगलवार रात गांव के रहने वाले रमाकांत सोनी को झाड़ियों से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने जाकर देखा, तो वहां नवजात शिशु मिला। रमाकांत ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी राजेश पांडे की टीम मौके पर पहुंची। बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमिलिया ले गई। डॉक्टर देवेश द्विवेदी के अनुसार बच्चे के शरीर पर चोट के निशान हैं। उसका जन्म करीब 10-12 घंटे पहले हुआ था। उसे सांस लेने में परेशानी होने के कारण जिला अस्पताल सीधी रेफर कर दिया गया है। घटना से लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोग जानना चाहते हैं कि किस कारण से मां ने अपने बच्चे को छोड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/SVZfmov
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/SVZfmov
via IFTTT
Comments
Post a Comment