मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
मंडला जिले में बिछिया नगर में बुधवार शाम वार्ड नंबर 11 के आवासीय क्षेत्र में कबाड़ गोदाम में अचानक आग लग गई। आग का कारण पास में जलाए गए कचरे से निकली चिंगारी थी। यह चिंगारी कबाड़ में रखे टायर और प्लास्टिक तक पहुंच गई। इससे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कबाड़ में रखे सामान में छोटे-छोटे धमाके होने लगे। काले धुएं का गुबार चारों तरफ फैल गया। इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासियों ने तुरंत बिछिया फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। दमकल की सूझबूझ से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/zrKL0n8
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/zrKL0n8
via IFTTT
Comments
Post a Comment