मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचे मंत्री विजय शाह:सिकल सेल, बोन मेरो ट्रांसप्लांट पर जताया संतोष; वीडियो कॉल पर मेडिकल स्टूडेंट्स की बात
मंत्री विजय शाह गुरुवार रात इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां एडमिट खंडवा की रानी नामक लड़की की हालत जानी। इसके साथ ही सरकार की योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और संतोष जताया। अस्पताल सुपरिटेंडेंट डॉ. अशोक यादव ने योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान मंत्री शाह ने ब्लड बैंक, आयुष्मान योजना, सिकल सेल, बोन मेरो ट्रांसप्लांट आदि के बारे में पूछा और संतोष जताया। इसके साथ ही एमजीएम मेडिकल कॉलेज के एससी के मेडिकल स्टूडेंट्स से वीडियो कॉल पर बात की। इस दौरान उन्होंने यूके में पढ़ाई कर रही आशा पालवी से भी बातचीत की। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि, यह मेरा कोई दौरा नहीं था, बस सरकार की योजनाओं की प्रगति देखने आया था। एमवाय अस्पताल बहुत अच्छा काम कर रहा है। प्रदेश में अन्य मेडिकल कॉलेज बनने से जल्द ही अस्पताल का लोड भी कम होगा।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hXNHzAY
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hXNHzAY
via IFTTT
Comments
Post a Comment