मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भिंड में कॉलेज प्राचार्य को जान से मारने की कोशिश:पूर्व कंप्यूटर ऑपरेटर ने केबिन में घुसकर गोली चलाई; 13 दिन पहले नौकरी से निकाला था
भिंड के पीएमश्री MJS कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राम अवधेश शर्मा के कक्ष में शुक्रवार दोपहर पूर्व कंप्यूटर ऑपरेटर ने फायरिंग कर दी। प्राचार्य बाल-बाल बच गए। घटना के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने कॉलेज के एक पूर्व कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल शाक्य पर फायरिंग करने का आरोप लगाया। मौके पर मौजूद सहकर्मी प्राचार्य को जिला अस्पताल ले गए। प्राचार्य शर्मा का कहना है कि "जनभागीदारी समिति के माध्यम से अस्थायी कर्मचारियों की भर्ती में एक भृत्य द्वारा गोपनीयता भंग की जा रही थी और वह लोगों से भर्ती के नाम पर पैसे वसूल रहा था। मैंने इस पर शिकंजा कसा, तो उसने धमकी दी थी।" पूर्व कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ FIR दर्ज प्राचार्य शर्मा की शिकायत पर देर शाम हमलावर पूर्व कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल शाक्य के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में FIR दर्ज कर ली गई। प्राचार्य ने पुलिस को बताया कि लापरवाही और गोपनीयता भंग करने के आरोप में 1 फरवरी को अनिल शाक्य को सेवा से मुक्त कर दिया गया था। वह कर्मचारी आउट सोर्स के तहत कॉलेज में काम कर रहा था। इसी बात से नाराज होकर वह आज दोपहर प्राचार्य कक्ष में घुसा और कट्टा निकालकर जान से मारने की कोशिश की। घटना के समय कक्ष में शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर दीक्षित, बाबू सुधीर जोशी, अतिथि विद्वान अभिषेक जैन और अटेंडर पकन यादव मौजूद थे। गोली चलने से सभी घबरा गए, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। बोले- मोबाइल के कारण बच गई जान प्राचार्य के अनुसार, "गोली जेब में रखे मोबाइल से टकराकर रुक गई, जिससे मेरी जान बच गई।" सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, लेकिन सभी कैमरे बंद मिले। पुलिस ने डीवीआर जब्त कर लिया है और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। हैड क्वार्टर डीएसपी दीपक तोमर ने बताया कि "फायरिंग की शिकायत सामने आई है और मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।" ABVP के विरोध के बाद प्राचार्य पद से हटाए गए थे शर्मा बता दें कि तीन महीने पहले प्राचार्य डॉ. राम अवधेश शर्मा को पद से हटा दिया गया था। उनकी जगह डॉ. सुनील त्रिपाठी को नया प्राचार्य नियुक्त किया गया था। शासन ने यह एक्शन ABVP के बैनर तले कॉलेज परिसर में एक सप्ताह तक हुए प्रदर्शन के बाद लिया था। स्टूडेंट्स ने प्राचार्य शर्मा पर प्रशासनिक अनियमितताओं और भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया था। लेकिन शर्मा इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट गए, जहां से उन्हें स्टे मिल गया था।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Dko6SRt
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Dko6SRt
via IFTTT
Comments
Post a Comment