मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक बिल्डिंग को निशाना बनाया और सात फ्लैटों के ताले तोड़ दिए। इनमें से एक घर से वे लाखों का सामान चुराकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। लसूडिया पुलिस के मुताबिक, घटना इन्फिनिटी ड्रीम सिटी, तलावली चांदा में हुई है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। बिल्डिंग में रहने वाले अभिषेक मिश्रा बताया जा रहा है कि, कैलाश कुमार गुप्ता के यहां पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। वे एक निजी कंपनी में फाइनेंस मैनेजर हैं। वे अपनी पत्नी बच्चों के साथ परिवार के पास पन्ना गए थे। कुछ दिनों से उनका फ्लैट खाली पड़ा था। शनिवार को अभिषेक ने देखा तो उन्हें बिल्डिंग के सात फ्लैटों के ताले टूटे मिले। इसमें से कुछ घरों में बदमाश ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। अभिषेक ने बताया कि, बिल्डिंग में दोनों गेट पर गार्ड रहते हैं। बिल्डिंग के पिछले हिस्से में नाला है और वहां की दीवार भी टूटी है। संभवत: बदमाश वहीं से आए थे। सीसीटीवी कैमरे में दिखे बदमाश इधर, वारदात के बाद बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो उसमें बदमाश नजर आए है। इधर, अभिषेक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। घटना के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभिषेक ने बताया कि बदमाशों के पैर में गंदगी नजर आ रही है, इससे आशंका है कि वे नाले के रास्ते से ही बिल्डिंग में आए हैं। बदमाशों की तलाश के लिए बनाई टीम लसूडिया टीआई तारेश सोनी ने बताया कि, फ्लैट में चोरी के मामलों में पांच से ज्यादा लोगों की टीम बनाई गई है। वह इलाके में पूछताछ करने के साथ ही सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rBnfSML
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rBnfSML
via IFTTT
Comments
Post a Comment