ग्वालियर से किडनैप बच्चा 14 घंटे बाद मिला:मुरैना में छोड़कर भागे बदमाश; मां की आंख में मिर्ची झोंककर किया था अपहरण Skip to main content

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

ग्वालियर से किडनैप बच्चा 14 घंटे बाद मिला:मुरैना में छोड़कर भागे बदमाश; मां की आंख में मिर्ची झोंककर किया था अपहरण

ग्वालियर से गुरुवार सुबह करीब 8 बजे किडनैप हुआ शक्कर कारोबारी का 6 साल का बेटा शिवाय 14 घंटे बाद रात करीब 10 बजे मुरैना के माता बसैया थाना क्षेत्र के बंशीपुर के कांजी बसई में मिला। बदमाश उसे यहां एक ईंट भट्‌टे के पास छोड़कर भाग गए थे। शिवाय यहां एक जगह पर खड़ा था। वह रो रहा था। तभी वहां से गुजरे एक ई-रिक्शा वाले ने उसे पहचान लिया कि यह तो ग्वालियर से किडनैप हुआ बच्चा ही है। उसने बच्चे को कांजी बसई गांव के सरपंच को सौंप दिया। सरपंच ने बच्चे के माता-पिता और पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने बच्चे को अपनी निगरानी में लिया और उसकी वीडियो कॉल पर मां-पिता से बात कराई। रात में ही पुलिस की टीम शिवाय को लेकर ग्वालियर उसके घर पहुंची। बेटे को देखते ही मां-पिता के आंसू निकल आए। परिजन ने पुलिस को धन्यवाद दिया है। मां की आंखों में मिर्ची झोंककर उठा ले गए थे बदमाश ता दें कि गुरुवार सुबह करीब 8 बजे 6 साल के बच्चे का अपहरण हो गया था। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे को उसकी मां स्कूल बस तक छोड़ने लेकर जा रही है। इसी दौरान बाइक पर दो बदमाश पीछे से आए। एक बदमाश महिला और बच्चे के पीछे उतर गया जबकि बाइक चला रहा युवक बाइक के साथ थोड़ी आगे जाकर रुका। इसके बाद बदमाश ने पीछे से आकर महिला की आंखों में मिर्ची डाली और बिजली की फुर्ती से बच्चे को उठाकर बाइक की ओर भागा। बच्चे को पकड़ने दौड़ी मां सड़क पर गिर गई। इस बीच दोनों बदमाश बच्चे को लेकर भाग निकले। मां किसी तरह उठी और शोर मचाने लगी। घटना मुरार थाना क्षेत्र की सीपी कॉलोनी में जैन मंदिर के सामने की है। जानकारी के अनुसार, शिवाय अपनी मां आरती गुप्ता के साथ स्कूल बस पकड़ने के लिए सुबह 8 बजे घर से निकला था। वह लिटिल एंजेल स्कूल में यूकेजी का छात्र है। शिवाय के पिता राहुल गुप्ता शुगर कारोबारी हैं। उनका कहना है कि मेरा किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं है। 14 घंटे की घेराबंदी के बाद पुलिस को मिली सफलता शिवाय का अपहरण तब हुआ जब उसकी मां आरती उसे स्कूल बस तक छोड़ने जा रही थी। इसी समय बाइक सवार नकाबपोश आए और आरती की आंख में मिर्च झोंक कर बच्चे को छीन ले गए। 10 मिनट में पुलिस एक्शन में आई। पुलिस ने जिले की सीमाओं की नाकाबंदी की। तब तक बदमाश हाईवे से शनिचरा का शॉर्टकट पकड़कर मुरैना पहुंच गए। सुबह 8.10 बजे से रात 10.10 बजे तक करीब 14 घंटे की घेराबंदी के बाद बदमाश मुरैना से बाहर नहीं निकल सके। खुद को घिरा पाकर नकाबपोश बदमाश मुरैना-अम्बाह के बीच माता बसैया थाना क्षेत्र स्थित बंशीपुर के कांजी बसई में ईंट भट्‌टा के पास बच्चे को छोड़कर भाग गए। कांजी बसई के सरपंच ने बच्चे की एसपी ग्वालियर और उसके मां-पिता से वीडियो कॉल पर बात कराई है। वीडियो कॉल पर बच्चे ने अपनी मां से कहा- मैं ठीक हूं मम्मी। बाइक वाले मुझे फेंक कर भाग गए थे। मुझे आपकी याद आ रही है। मुझे लेने आ जाओ ​​​​​मां बोली- पूरे शहर, पुलिस और मीडिया का शुक्रिया अपह्रत बच्चे के मिलने के बाद परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। मां आरती बेटे को सकुशल देखकर बहुत खुश हैं। उन्होंने पूरे शहर जिन्होंने सोशल मीडिया से लेकर जगह-जगह बच्चे की तलाश जारी रखी, ग्वालियर पुलिस जिन्होंने तत्काल एक्शन लिया और मीडिया जिन्होंने अपनी भूमिका निभाई सभी का शुक्रिया किया है। ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने ग्वालियर से लेकर मुरैना तक नाकाबंदी कर दी थी। बदमाश, बच्चे को मुरैना के माता बसैया के बंशीपुर स्थित कांजी बसई में ईंट भट्टे के बाद छोड़कर भाग गए थे। वहां के सरपंच ने हमें सूचना दी। परिजन ने बच्चे की बात करा दी। बच्चे को लेने परिजन और पुलिस की टीम मुरैना पहुंची और रात में ही बच्चे को ग्वालियर लेकर आए हैं। वारदात की 5 तस्वीरें देखिए- एक साल पहले हुए अपहरण से जुड़ रहे मामले के तार पूरा मामला कारोबारी के ससुराल से जुड़ता नजर आ रहा है। एक साल पहले कारोबारी के साले के बेटे का अपहरण का प्रयास करने वालों पर ही संदेह है। उस समय अपहरण का प्रयास करने वालों की पहचान नहीं हो पाई थी। यहां पहचान हो गई है। एक बदमाश बानमोर मुरैना और दूसरा मेहगांव भिंड का है। दरअसल, ग्वालियर में अपहरण के बाद पुलिस ने जब आधा सैकड़ा CCTV कैमरे खंगाले तो अपहरण करने वालों के फुटेज के आधार पर उनका हुलिया बानमोर मुरैना व मेहगांव भिंड के दो बदमाशों से मिला है। पुलिस ने इन बदमाशों का रिकॉर्ड खंगाला। दोनों ही घर से फरार पाए गए तो पुलिस का संदेह यकीन में बदल गया। पुलिस लगातार इनकी घेराबंदी कर रही है। क्या है विवाद, क्यों हुआ अपहरण? अपहरण के पीछे क्या विवाद है। अपहरण करने वाले कौन है। इन सवालों के जवाब अभी भी पुलिस नहीं दे पा रही है। लेकिन पूरा मामला कारोबारी राहुल गुप्ता की ससुराल मुरैना से जुड़ा बताया जा रहा है। शिवाय के पिता राहुल के मामा राधेश्याम ने बताया कि एक साल पहले मुरैना में कारोबारी राहुल गुप्ता के साले गौरव उर्फ ढप्पू के छह साल के बेटे का बाइक सवार बदमाशों ने इसी तरह से अपहरण करने का प्रयास किया था। उसे भी स्कूल जाते समय मां की आंख में मिर्च पाउडर फेंक कर छीन लिया था। उस घटना में बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश सवार थे। एक बच्चे को लेकर वह बाइक पर बैठ नहीं पाए और एक बदमाश गिर गया। जिस पर बच्चा छूट कर भागा और एक दुकान में जा घुसा। इसके बाद बदमाश भाग गए थे। तीन से चार दिन व्यापारियों ने वहां हंगामा किया, लेकिन एक साल बाद भी उन नकाबपोश बदमाशों में से कोई नहीं पकड़ा गया था। तीन से चार दिन से बदमाश कर रहे थे रैकी जिस तरह बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है उससे पुलिस को यकीन है वारदात से पहले पूरी प्लानिंग की गई है। आसपास रहने वाले लोगों ने भी पुलिस को बताया कि गली में तीन दिन से एक बाइक बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की घूम रही थी। कभी एक युवक उस सवार रहता था तो कभी दो युवक सवार होते थे। दोनों ही चेहरे को ढके रहते थे। आशंका है कि यह लगातार शक्कर कारोबारी के बेटे पर घात लगाकर बैठे थे। गुरुवार को मौका मिलते ही बच्चे का अपहरण कर लिया। तीन दिन बाद गुरुवार को स्कूल जा रहा था शिवाय परिजन से पता लगा है कि कुछ दिन से शिवाय की तबीयत ठीक नहीं थी। यही कारण था कि वह तीन दिन से स्कूल भी नहीं जा रहा था। बुधवार को रविदास जयंती पर अवकाश था। चार दिन बाद गुरुवार को जब वह अपनी मां का हाथ पकड़कर स्कूल के लिए निकला था तो घात लगाए बैठे बदमाशों ने धावा बोला और बच्चे को उसकी मां की आंख में मिर्च झोंक कर छीन ले गए। एक बात साफ है कि अपहरकर्ताओं के निशाने पर शिवाय ही था, क्योंकि कुछ देर पहले इसी घर से दो और बच्चे भी स्कूल के लिए निकले थे, लेकिन उनको टारगेट नहीं किया गया था।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/czU9YCJ
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

साइकिल से गश्त कर सैनिक दे रहे ईंधन बचत संदेश:छतरपुर में तेल संकट के बीच सैनिकों की पहल, लोगों ने कहा- “यही है सच्ची देशभक्ति”

छतरपुर जिले के नौगांव सैन्य स्टेशन से इन दिनों एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आ रही है। देश की सुरक्षा में तैनात सैनिक अब रक्षा भूमि की निगरानी और अतिक्रमण रोकने के लिए सैन्य वाहनों की जगह साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। बढ़ते वैश्विक तेल संकट और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सैनिकों की यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। सुबह और शाम सैन्य क्षेत्र के आसपास जवान साइकिल से गश्त करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोग भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब देश के सैनिक संसाधनों की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे सकते हैं, तो आम नागरिकों को भी अनावश्यक ईंधन खर्च कम करना चाहिए। दो तस्वीरों में देखिए गश्त… ईंधन बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल पेट्रोल-डीजल की बचत करना नहीं, बल्कि देश के संसाधनों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने का संदेश देना भी है। जवानों का मानना है कि सच्ची देशभक्ति केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि देश के संसाधनों को बचाना भी उतना ही जरूरी है। सैनिकों का कहना है कि यदि हर ...

5 साल के बच्चे ने गर्म तेल में डाला हाथ:गंभीर रूप से झुलसा; हाथ, चेहरा और गले पर पड़े छाले

मंदसौर के हनुमंतिया में रविवार रात 5 वर्षीय मासूम ने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक प्रतीक पिता दीपक भील अपने घर पर मौजूद था। परिवार के अनुसार प्रतीक ने अपनी मां से पकौड़ी खाने की जिद की थी, जिसके बाद उसकी मां ने तेल गर्म कर पकौड़ी बनाई और उसे खाने के लिए दी। बताया जा रहा है कि प्रतीक ने दो-तीन पकौड़ी खाई ही थीं कि उसकी मां गर्म तेल की कढ़ाई को ठंडा होने के लिए रखकर बर्तन धोने चली गई। इसी दौरान खेलते-खेलते प्रतीक कढ़ाई के पास पहुंच गया और उसने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। गर्म तेल के संपर्क में आते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चीख सुन दौड़े परिजन मासूम की आवाज सुनकर परिजन तुरंत किचन में पहुंचे। बच्चे की हालत देखकर परिवारजन घबरा गए और उसे तत्काल नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मंदसौर रेफर कर दिया। हाथ की चमड़ी तक उतरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो प्रतीक का दाहिना हाथ बुरी तरह झुलसा हुआ मिला। हाथ की चमड़ी तक उतर चुकी थी। वहीं दूसरे ...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...