मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
रीवा में साईं मंदिर के पास हटाया जा रहा अतिक्रमण:100 से अधिक दुकानदारों ने किया था कब्जा, दलबल के साथ पहुंचा निगम का अमला
रीवा के शिल्पी प्लाजा के पीछे पास साईं मंदिर के आसपास स्थिति 100 दुकानों को हटाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मृगनयनी से लेकर अग्रसेन चौक तक सड़क के किनारे लगभग 100 दुकानें हैं, जिन्हें हटाने की कार्रवाई मंगलवार दोपहर शुरू की गई है। नगर निगम के मुताबिक इन्हीं दुकानों के अतिक्रमण की वजह से इस रोड में आए दिन जाम की स्थिति बनती है। जिसकी वजह से इन्हें हटाना बहुत जरूरी है। मंगलवार दोपहर दलबल के साथ पहुंचे निगम के हमले ने दुकानदारों को तत्काल सामान खाली करने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दे दिए। इसके बाद दुकानदारों ने विरोध भी जताने की कोशिश की। इस पर नगर निगम के अधिकारी कहते नजर आए कि रीवा को महानगर की तर्ज पर विकसित करना है। इसके लिए अतिक्रमण को हर हाल में हटाना पड़ेगा। नगर निगम आयुक्त सौरभ सोनवड़े ने बताया कि रीवा में लगातार अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई हो रही है। रीवा में स्वच्छता को लेकर लगातार काम चल रहा है। इस बार लक्ष्य रखा गया है कि स्वच्छता में रीवा को फाइव स्टार बनाया जाएगा। ऐसे ही शहर की सुंदरता को लेकर भी काम चल रहा है। कुछ अतिक्रमणकारियों ने जगह-जगह पर झोपड़ी बना रखी है। इस वजह से आए दिन यातायात प्रभावित रहता है। इसके साथ ही शहर में जाम की स्थिति बनती है। इसी के तहत नगर निगम की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Kh0yaEg
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Kh0yaEg
via IFTTT
Comments
Post a Comment