मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
कोई घटना होने पर ही किया जाता है इंतजाम:भोपाल जंक्शन पर भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था नहीं, बांधनी पड़ती है रस्सी
भोपाल रेलवे स्टेशन पर दीपावली के त्योहार और इज्तिमा के दौरान प्लेटफॉर्म पर रस्से बांध कर भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा। प्रबंधन के पास स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने अन्य कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं हैं। इसी का नतीजा है कि कोई भी घटनाक्रम किसी स्टेशन पर होने के बाद रेल प्रशासन के अधिकारी डेमेज कंट्रोल करने तात्कालिक इंतजाम करने में जुट जाता है। ऐसे ही इंतजाम रविवार को भी भोपाल सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर किए जाने का दावा करते हुए रेल प्रशासन ने मीडिया को जानकारी पहुंचाई। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि महाकुंभ के दौरान बढ़ते यात्रीभार को देखते हुए रानी कमलापति स्टेशन से प्रयागराज के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा, भोपाल और मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है। इनकी जिम्मेदारियों में टिकट चेकिंग, यात्री सहायता और सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है। सुरक्षा के यह भी दावे और यह भी सलाह:
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Xuy8H9w
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Xuy8H9w
via IFTTT
Comments
Post a Comment