मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा:घरवाले बोले- दो इंजेक्शन और सलाइन लगाने के बाद बिगड़ती तबीयत
बड़वानी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुक्षी तहसील के ग्राम बढ़िया निवासी भेरू सिंह बघेल के रूप में हुई है। भेरू सिंह के दाहिने पैर के अंगूठे में चोट लगने से सूजन और पस आ गया था। परिजन उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। डॉक्टर की सलाह पर ऑपरेशन के लिए उसे भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार, भेरूसिंह को दो इंजेक्शन लगाए गए। एक हाथ में और दूसरा कमर में। इसके बाद उसे सलाइन चढ़ाई गई। आधे घंटे बाद भेरू सिंह को घबराहट होने लगी और पसीना आने लगा। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उन्होंने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xF7UmNp
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xF7UmNp
via IFTTT
Comments
Post a Comment