मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
सीधी में स्पा सेंटर में पुलिस की रेड:5 युवतियों में से दो रशियन गर्ल्स और 5 युवक गिरफ्तार; संचालक फरार
सीधी जिले में शनिवार रात करीब 8.30 बजे पुलिस ने 'दा थाई' स्पा सेंटर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 5 युवतियों और 5 युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। आरोपी 5 युवतियों में से 2 रशियन गर्ल्स बताई जा रही हैं। घटना जमोड़ी थाना क्षेत्र के नाग मंदिर के पास की है। पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर दिया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. रवींद्र वर्मा के मुताबिक, इस स्पा सेंटर में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद डीएसपी गायत्री तिवारी के नेतृत्व आज पुलिस टीम ने 'दा थाई' स्पा सेंटर पर छापा मारा, जहां से कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें से पांच युवतियां शामिल हैं, इनमें 2 युवती रूस की रहने वाली हैं। जब 3 अन्य युवतियां दूसरे राज्यों से हैं। पकड़े गए युवक भी अलग-अलग जिलों और राज्यों के रहने वाले हैं। पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर दिया है। संचालक की तलाश में जुटी है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qwdKv6W
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qwdKv6W
via IFTTT
Comments
Post a Comment