मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
ग्यारसपुर जनपद अध्यक्ष के पति समेत दो लोगों से मारपीट:15 लोगों पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप, विधायक टंडन हाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे
विदिशा के माधवगंज चौराहे पर शराब माफिया का गुंडाराज देखने को मिला, जहां ग्यारसपुर जनपद अध्यक्ष के पति बृजेश लोधी और उनके एक साथी पर करीब 15 लोगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। घटना जैन भोजनालय के पास की है, जहां बृजेश अपने साथी के साथ खड़े थे। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने करीब 15 मिनट तक दोनों की बेरहमी से पिटाई की, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घायल बृजेश लोधी और उनके साथी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, विधायक मुकेश टंडन और भाजपा नेता तेजेंद्र सिंह बन्नू अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीएसपी अतुल सिंह ने बताया कि ब्रजेश लोधी और उसके साथी का शराब ठेकेदार के लोगों के साथ कुछ झगड़ा हुआ था । जिसमे वह घायल हो गए है उनका जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है ।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ZzDYepv
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ZzDYepv
via IFTTT
Comments
Post a Comment