मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
मुरैना में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने किसान को कुचला:हालत नाजुक, ग्वालियर रेफर; सब्जी बेचकर घर लौटते समय हादसा हुआ
मुरैना जिले के जौरा कस्बे में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार किसान काशीराम कुशवाहा (50) को टक्कर मार दी। हादसे में किसान गंभीर घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मुरैना से ग्वालियर रेफर किया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, डगरिया का पूरा गांव निवासी काशीराम जौरा कस्बे में सब्जी बेचकर अपने घर लौट रहे थे, तभी बिलगांव से आ रही ईंटों से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें रजौधा हाउस के पास टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह किसान को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोश, कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल किसान को जौरा के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मुरैना रेफर कर दिया। लेकिन मुरैना में भी स्थिति में सुधार न होने पर उसे ग्वालियर अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार, किसान के सिर में गहरी चोट लगी है और उसकी हालत चिंताजनक है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तेज रफ्तार ट्रैक्टरों पर रोक लगाने और आरोपी ड्राइवर को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। उनका कहना है कि क्षेत्र में ऐसे हादसे पहले भी हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार ट्रैक्टर चालक की पहचान की जा सके। सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई करेंगे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/X2VEaIO
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/X2VEaIO
via IFTTT
Comments
Post a Comment