मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
श्योपुर बस स्टैंड पर गुटखा न मिलने पर मारपीट:नशे में धुत 3 युवकों ने चाय वाले को पीटा, दुकान से घसीटकर लाए बाहर
श्योपुर बस स्टैंड पर रविवार रात को एक शराबी व्यक्ति चाय के ठेले पर गुटखा लेने पहुंचा। दुकानदार ने गुटखा न होने की बात कही और उसे वहां से हटने को कहा। इस बात से गुस्साए व्यक्ति ने अपने दो साथियों को बुला लिया। तीनों ने मिलकर दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। बचने के लिए दुकानदार पास की एक दुकान में घुस गया। लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए। उन्होंने दुकानदार को घसीटकर बाहर निकाला और फिर से पीटना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में तीनों युवक दुकानदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते दिख रहे हैं। लोगों के बीच-बचाव करने के बावजूद उन्होंने मारपीट जारी रखी। पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनते ही तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। कोतवाली के थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/c6AQlpL
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/c6AQlpL
via IFTTT
Comments
Post a Comment