मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
रीवा के सोहागी पहाड़ में मंगलवार को एक युवक का अधजला शव मिला है। शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। जहां राहगीरों द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सोहागी थाने की पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या किए जाने के बाद हत्यारों ने युवक की लाश को ठिकाने लगाने के लिए पहाड़ के सुनसान इलाके में फेंक दिया होगा। हालांकि पूरे मामले की सच्चाई पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि सड़क से डेढ़ किलोमीटर अंदर युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा आसपास के इलाकों से गुम हुए लोगों की पतासाजी की जा रही है। पुलिस मृतक के शव की शिनाख्तगी में जुटी हुई है। हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qhFODj4
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qhFODj4
via IFTTT
Comments
Post a Comment