मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
शादी समारोह में महिला का हंगामा:तलाक के बाद पति की शादी रुकवाने पहुंची थी महिला, पुलिस ने वापस लौटाया
ग्वालियर की नई सड़क पर एक धर्मशाला में उस समय हंगामा मच गया जब शादी में पहुंची महिला ने दूल्हे को अपना पति बताकर तमाशा कर दिया। महिला का कहना था कि यह दूल्हा मेरा पति है और उससे अभी मेरा तलाक नहीं हुआ है जबकि दूल्हे का कहना था कि छह महीने पहले ही हमारा तलाक हो गया है। हंगामा का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दूल्हे ने तलाक के दस्तावेज दिखाए तो पुलिस ने महिला को वहां से वापस लौटा दिया है। घटना शूजा बाद धर्मशाला नई सड़क की है। शहर के नई सड़क स्थित शूजा बाद धर्मशाला रविवार बसंत पंचमी के अवसर पर उपेंद्र सिंह परिहार की शादी का समारोह चल रहा था। इस दौरान नेहा परिहार रात 9 बजे जनकगंज थाना पहुंची और उसने यह कहते हुए पुलिस से मदद मांगी कि उपेन्द्र उसका पति है और अभी दोनों का तलाक नहीं हुआ है। इसके बाद भी वह शादी कर रहा है। अभी पुलिस कोई एक्शन ले पाती उससे पहले ही महिला शादी समारोह में पहुंची और हंगामा खड़ा कर दिया। इसी समय पुलिस वहां पहुुंच गई। महिला का दावा था कि दूल्हा उसका पति है और उनका अभी तलाक नहीं हुआ है, लेकिन उपेन्द्र का कहना था कि अक्टूबर 2024 में ही उनका तलाक कोर्ट से हो चुका है। इसके दस्तावेज भी उन्होंने पुलिस को दिखाए। साल 2012 में शादी और 2025 में हुआ तलाक पुलिस को दूल्हे तलाक के दस्तावेज दिखाते हुए बताया कि 25 नवंबर 2012 में उनका विवाद हुआ था। शादी के 13 साल बाद 16 अक्टूबर 2024 में उनका तलाक हो गया है। पुलिस ने दस्तावेज में देखा कि तलाक हो चुका है और महिला का आरोप झूठा है तो पुलिस ने महिला को वहां से समझाइश देकर भगा दिया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/MzAm2yf
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/MzAm2yf
via IFTTT
Comments
Post a Comment