मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
मुरैना में युवक को लगी गोली, हत्या की आशंका:जौरा के पगारा डैम के पास पुलिस को घायल अवस्था में पड़ा मिला था
मुरैना के जौरा क्षेत्र के पगारा डैम के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। उसके पेट में गोली लगी हुई थी। जौरा थाना पुलिस को जब उसकी सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। उसे जौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां से उसे मुरैना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मुरैना जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात 12 बजे के बाद की है। बता दें कि नेमी गुर्जर उम्र 30 वर्ष डांडा खिरक, ग्वालियर का रहने वाला है। वह भारत सिंह गुर्जर का ट्रैक्टर चलाता था। भारत सिंह गुर्जर उसी के गांव का रहने वाला है। जौरा थाना पुलिस को कांबिंग गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि, एक व्यक्ति घायल अवस्था में पगारा रोड पर पड़ा हुआ है। नेमी गुर्जर पर आरोप है कि उसने करैरा से एक ट्रैक्टर चुराया था। जिला चिकित्सालय रेफर किया सूचना मिलते ही जौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति के पेट में गोली लगी हुई है और वह तड़प रहा है। पुलिस उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जौरा लेकर आई। जौरा अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय मुरैना के लिए रेफर कर दिया। कमर के बगल मे मारी गोली गोली नेमी की कमर के बगल में लगी थी और गले के पास से निकली थी। गोली के घाव को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि गोली किसी ऐसे व्यक्ति ने मारी है, जो उसके साथ में रहता था। कांबिंग गश्त के दौरान सूचना मिली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि पुलिस को कांबिंग गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति घायल अवस्था में डला हुआ है। मौके पर जाकर देखा तो उसको गोली लगी हुई थी। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/YnPZDKk
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/YnPZDKk
via IFTTT
Comments
Post a Comment