मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
मंदसौर में पंचायत उन्नति सूचकांक का विमोचन:सेमली कंकड़ पंचायत को 11 हजार का पुरस्कार, 20 पंचायतें सम्मानित
मंदसौर जिला पंचायत में मंगलवार को पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI 1.0) वर्ष 2022-23 का विमोचन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार ने की। मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुकूल जैन और अति मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.पी. सिंह पंवार भी मौजूद रहे। सेमली पंचायत को मिला 11 हजार का पुरस्कार इस सूचकांक के तहत पंचायतों का मूल्यांकन 9 विषयों पर किया गया। इसमें सेमली कंकड़ पंचायत को प्रथम स्थान मिला और 11,000 रुपए का पुरस्कार दिया गया। भरतपुरा पंचायत को दूसरा स्थान मिला और 7,100 रुपए मिले, जबकि खजुरी गौड़ पंचायत तीसरे स्थान पर रही और 5,100 रुपए का पुरस्कार मिला। इन पंचायतों को भी मिला सम्मान इसके अलावा हरसोल, सेमली, सांडा अरनिया जटिया, लेडी कला, ऐरा और अजयपुर पंचायतों को 2,100 रुपए के साथ प्रशस्ति पत्र दिए गए। वहीं, जग्गाखेड़ी, बोरदा, लिम्बवास, ओसारा, बाजखेड़ी, कोहला, धंधेडा, लौटखेड़ी, कोटड़ा बहादुर और निमथुर पंचायतों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। टीएमपी पोर्टल पर किया रजिस्टर्ड जिला समन्वयक प्रदीप शर्मा ने बताया कि यह सूचकांक स्थानीय समुदायों की जरूरतों पर आधारित है और सभी विजेता पंचायतों का टीएमपी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि यह पुरस्कार अन्य पंचायतों के लिए प्रेरित करने का काम करेगा।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/oaLl0xk
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/oaLl0xk
via IFTTT
Comments
Post a Comment