मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
जबलपुर के लार्डगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। उजारपुरवा निवासी हर्षवर्द्धन अन्ना के घर में घुसकर दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। हमले में हर्षवर्द्धन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना सुबह की है। बदमाशों ने दरवाजा खटखटाया जैसे ही हर्षवर्द्धन ने खोला, उन पर हमला कर दिया। बदमाश गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। डीएसपी भगत सिंह ने बताया पीड़ित हर्षवर्द्धन अन्ना बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। हमले की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में पुलिस को मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/dwDkYHv
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/dwDkYHv
via IFTTT
Comments
Post a Comment