मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
ग्वालियर में बारिश के बीच फिर सड़क धंस गई है। चेतकपुरी के पास विवेकानंद चौराहा से एजी ऑफिस रोड पर अचानक गहरा गड्ढा हो गया। सड़क उस समय धंसी जब पेवर ब्लॉक से भरा ट्रक गुजर रहा था। ट्रक के पहिए 3 फीट तक सड़क में नीचे धंस गए। यह वही वही सड़क है जो बार-बार धंस रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने किसी तरह क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकलवाया है। गड्ढे को भी भरा है। लोगों का कहना है कि ग्वालियर में सड़कों की गुणवत्ता बेहद खराब है। जरा सी बारिश में धंसक जाती है। ट्रक के गड्ढे में फंसने का एक वीडियो भी सामने आया है। ट्रक 14 चकों वाला था। यह झांसी से ग्वालियर होते हुए मुरैना पोरसा की तरफ जा रहा था। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर का कहना था कि उसने ग्वालियर में सड़क धंसने के कई किस्से सुने थे, लेकिन आज वह खुद इस घटना का शिकार हो गया। ग्वालियर की सड़कें बेहद खराब ट्रक चालक नीरज कुमार का कहना था कि हम रोड टैक्स अदा करते हैं, लेकिन अच्छी सड़कें नहीं मिल रहीं। अन्य शहरों की हालत से ज्यादा ग्वालियर की सड़कों की हालत बद से बदतर है। स्थानीय लोगों का कहना था कि जरा सी बारिश होती है और सड़क धंस जाती है। सड़कों का निर्माण जल्दबाजी में किया जा रहा है। यह उसी का नतीजा है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/nuRyxoM
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/nuRyxoM
via IFTTT
Comments
Post a Comment