मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
इंदौर शहर का सबसे लोकप्रिय और सक्रिय रेडियो स्टेशन 94.3 माय एफएम इस बार वान्याज डांस प्लेनेट के साथ रेट्रो गरबा सीजन-11 लेकर आ रहा है। यह एक ऐसा फैमिली गरबा सेलिब्रेशन है जो पिछले 10 सीजन से इंदौर में धूम मचा रहा है। ये गरबा सेलिब्रेशन 26, 27 और 28 सितंबर वॉटरलीली होटल, बाईपास पर होगा। इसमें 2 ग्रुप होंगे, एक प्रैक्टिस करने वाले मेंबर्स का और दूसरा कॉमन पब्लिक का होगा। शहरवासी अपने परिवार और दोस्तों के साथ रेट्रो गरबा एंजॉय कर सकेंगे। 8 सितंबर से शुरू होगी प्रैक्टिस बता दें कि गरबा की प्रैक्टिस 8 सितंबर से शुरू होगी। वेन्यू हैं वान्याज डांस प्लेनेट-विजय नगर, होटल रेडिसन के सामने-दिव्य शक्ति पीठ, गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल-नवलखा, दि डांस सेंटर-एमजी रोड, तथास्तु फिटनेस जिम- स्कीम 140। प्रैक्टिस रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 7 सितंबर है। उससे पहले रजिस्ट्रेशन करवाकर प्रैक्टिस सेशन का हिस्सा बना जा सकता है। रेट्रो गरबा में माय एफएम आरजेस भी उपस्थित होंगे और पब्लिक के साथ एन्जॉय करेंगे। आज से ही 94.3 माय एफएम, रेट्रो गरबा के साथ शहरवासियों की नवरात्रि यादगार बनाने के लिए तैयार है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/j4cURKY
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/j4cURKY
via IFTTT
Comments
Post a Comment