मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
महिदपुर में मां ने की दो बेटियों की हत्या:4 साल और 8 महीने की मासूम का गला घोंटा, पिता के लौटने पर हुआ खुलासा
उज्जैन के महिदपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक मामला सामने आया। पूजा, पति अशोक बंजारा ने अपनी दो मासूम बेटियों – चार साल की उमा और आठ महीने की अनिष्का का गला दबाकर हत्या कर दी। घटना का पता तब चला, जब पिता घर लौटे। पुलिस ने बताया कि पूजा मानसिक रूप से विक्षिप्त है। घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई, जब पूजा घर में अपनी बेटियों के साथ अकेली थी। एसडीओपी सुनील वरकड़े ने बताया कि महिला की जेठानी ने पहले गांव के चौकीदार को और फिर पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा कि महिला की तीन बेटियां हैं – सात साल की, चार साल की और आठ महीने की और उसने चार साल और आठ महीने की बेटियों की हत्या की। टीआई एनबीएस परिहार ने कहा कि परिजनों से पूछताछ में यह सामने आया कि पूजा मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी महिला की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/D4I0cvQ
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/D4I0cvQ
via IFTTT
Comments
Post a Comment