मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भोपाल में श्री हिन्दू उत्सव समिति चुनाव:अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तिवारी ने कहा- पारदर्शिता और भव्य आयोजनों से नई ऊंचाई पर पहुंचेगी समिति
श्री हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चंद्रशेखर तिवारी ने गुरुवार को भवानी चौक, सोमवारा इलाके में पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में संत-महंत, समिति सदस्य और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। संत श्री गुरुदेव रामजीवन जी दुबे (चामुंडा दरबार), महंत श्री कन्हैया दास जी और गुफा मंदिर के कार्यकारी महंत श्री विमलदास जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित संतजनों ने चंद्रशेखर तिवारी को विजय का आशीर्वाद देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। बता दें कि चंद्रशेखर तिवारी लंबे समय से संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष हैं। इस दौरान चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि यदि समिति की बागडोर उन्हें मिलती है, तो वे संगठन को पारदर्शी, सशक्त और सांस्कृतिक मूल्यों से परिपूर्ण संस्था के रूप में आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता सदस्यता में व्यापक समन्वय और भव्य धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों को नई ऊंचाई पर ले जाना रहेगा।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qer6J4y
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qer6J4y
via IFTTT
Comments
Post a Comment