मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
डिप्टी सीएम बोले- अक्टूबर तक NH-43 सुधारें:नहीं तो कार्रवाई होगी, बारिश में जगह-जगह कीचड़ और गड्ढे से लोग परेशान
उमरिया जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 43 के कुछ हिस्सों का निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में इन रास्तों पर कीचड़ और गड्ढों की वजह से जाम लग जाता है, वहीं गर्मी में धूल के गुबार से चलना मुश्किल हो जाता है। सड़क की खराब हालत का सबसे ज्यादा खामियाजा बाइक सवारों को भुगतना पड़ता है। कई बार भारी वाहन भी कीचड़ में फंस जाते हैं, जिससे घंटों तक लंबा जाम लग जाता है। खासकर शहडोल की तरफ जाने वाले रास्ते पर अमहा फाटक, पठारी फाटक, नौरोजाबाद फाटक और मोर्चा फाटक के पास अक्सर यही स्थिति देखने को मिलती है। इस हाईवे का निर्माण कार्य 2017 में शुरू हुआ था, लेकिन रेलवे फाटकों के पास सड़क अब तक नहीं बन पाई है। इस समस्या पर हाल ही में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने संज्ञान लिया। शहडोल जाते समय बिरसिंहपुर पाली में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण की हर 15 दिन में समीक्षा की जा रही है। उन्होंने स्वीकार किया कि एमपीआरडीसी और रेलवे के बीच तालमेल की कमी थी, लेकिन अब यह समस्या दूर हो गई है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अगर यह सड़क अक्टूबर तक शुरू नहीं होती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/EQxCjTm
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/EQxCjTm
via IFTTT
Comments
Post a Comment