मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे, कुर्सियां फेंकीं:उज्जैन के महिदपुर में शाही सवारी निकलने के दौरान विवाद; पुलिसकर्मी घायल
उज्जैन के महिदपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को लात और घूंसे मारे। कुर्सियां भी फेंकीं। कुर्सी फेंकने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। मामला सोमवार शाम का है। हर साल की तरह इस साल भी उज्जैन से 50 किमी दूर महिदपुर में श्री धूर्जटेश्वर महादेव की शाही सवारी निकाली जा रही थी। महिदपुर से कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बॉस के समर्थकों ने गांधी मार्ग स्थित जगदीश व्यायामशाला के सामने स्वागत मंच लगा रखा था। करीब चार बजे सवारी के दौरान जब महिदपुर के पूर्व बीजेपी विधायक बहादुर सिंह चौहान के समर्थक मंच के सामने से निकले, तो दोनों पक्षों के समर्थक आपस में भिड़ गए। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता भद्दे कमेंट्स कर रहे थे। कांग्रेस विधायक ने थाने में की शिकायत महिदपुर से कांग्रेस के विधायक दिनेश जैन बॉस ने बताया कि मंच के सामने से निकल रहे बीजेपी के कार्यकर्ता भद्दे कमेंट्स कर रहे थे। इस बात से कहासुनी हुई और उनके बीच मारपीट हो गई। सभी बहादुर सिंह चौहान के कार्यकर्ता थे, हमने शिकायती आवेदन थाने में दिया है। देखिए तीन तस्वीरें पुलिसकर्मियों ने रोका, लेकिन नहीं माने वीडियो में दोनों गुटों मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिस बल ने रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों ओर से कुर्सियां फेंकी जाने लगीं। बीच-बचाव कर रहे एक पुलिसकर्मी को भी कुर्सी लग गई। दोनों पक्षों में पहले भी हुआ था विवाद हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब दोनों के समर्थकों में मारपीट हुई हो। इससे पहले नवंबर 2024 में सांसद अनिल फिरोजिया के सामने दोनों पक्षों के समर्थक आपस में भिड़ गए थे, जिसमें पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान के साथ मारपीट भी हुई थी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/cF3XnYM
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/cF3XnYM
via IFTTT
Comments
Post a Comment