मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
जिंदा जले मां-बेटी, एक-दूसरे से लिपटे मिले शव:ग्वालियर में आग की लपटें देखी तो पहुंचे पड़ोसी; घटना के वक्त दोनों घर में अकेले थे
ग्वालियर के डबरा में मां-बेटी जिंदा जल गईं। दोनों के शव एक-दूसरे से लिपटी हालत में मिले। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। ये घटना बुधवार रात को सिमरिया ताल गांव की है। आग की लपटें उठती देख पड़ोसी मौके पर पहुंचे। किसी तरह आग बुझाई। यहां घर के अंदर भूसे वाले कमरे में उमा उर्फ मनीषा बघेल (25) और उसकी बेटी जान्हवी (3) के जले हुए शव मिले। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। महिला का किसी बात पर पति से हुआ था विवाद ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार सुबह मनीषा का अपने पति मनीष बघेल (30) से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद सुबह अपनी मां को इलाज के लिए ग्वालियर लेकर गया था। रात तक वापस नहीं लौटा। रात करीब 10 बजे घर के अंदर से आग की लपटें और धुआं उठते देखा। इस पर गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की। घर के अंदर देखा तो मनीषा और उसकी बेटी जले हुए पड़े थे। गांव वालों का कहना है कि मनीषा एक दिन पहले ही ग्वालियर के तिघरा क्षेत्र के अपने मायके सोसा गांव से ससुराल सिमरिया आई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। ग्वालियर से फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हादसा है, हत्या है या फिर आत्महत्या। एसडीओपी सौरव कुमार का कहना है कि मामले में जांच कर रहे हैं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/GjTWcps
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/GjTWcps
via IFTTT
Comments
Post a Comment