मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
नेपानगर में विधायक मंजू दादू के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा:अंबेडकर चौराहे से शुरू होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमी यात्रा
स्वतंत्रता दिवस पर बुरहानपुर के नेपानगर में शुक्रवार शाम 5 बजे भारतीय जनता पार्टी मंडल ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। विधायक मंजू दादू के नेतृत्व में यह यात्रा बाबा साहब अंबेडकर चौराहे से प्रारंभ हुई और शहर के मुख्य रास्तों से होकर वापस वहीं पर समाप्त हुई। प्रभारी मंत्री ने भी निकली यात्रा वहीं दोपहर में प्रदेश के जल संसाधन व जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट के नेतृत्व में ग्राम भावसा में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस सहित अन्य भाजपा नेता कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रवीण काटकर सहित अन्य पार्टी नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया शहर में कई जगह ध्वजारोहण समारोह हुए नगर में कई स्वतंत्रता दिवस पर कई जगह ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित, नगर पंचायत भवन, तहसील कार्यालय और नगर के सभी स्कूलों में ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। देखिए रैली के दौरान की तस्वीरें
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/09xHrLn
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/09xHrLn
via IFTTT
Comments
Post a Comment