मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
निगम-मंडल में नियुक्तियों के कयास हुए तेज:मुख्य सचिव पद पर एक्सटेंशन की अटकलों के बीच राज्यपाल से मिले सीएम अनुराग जैन
प्रदेश में नए प्रशासनिक मुखिया की तलाश के बीच मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की। इस मुलाकात को मुख्य सचिव जैन के एक्सटेंशन और प्रदेश के निगम मंडलों में होने वाली नियुक्तियों से जोड़ा जा रहा है। जैन का कार्यकाल 31 अगस्त को खत्म हो रहा है। एक सितम्बर से प्रदेश के नए मुख्य सचिव के रूप में अनुराग जैन केंद्र से मिलने वाले एक्सटेंशन के रूप में काम करेंगे या इसके लिए एमपी कैडर के वर्तमान सीनियर आईएएस अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसको लेकर अब मंत्रालय और आईएएस लॉबी में सुगबुगाहट का दौर तेज हो गया है। जैन को एक्सटेंशन मिलने की उम्मीद के चलते सीनियर अफसर अभी इस मामले में खुलकर सामने नहीं आए हैं लेकिन इस बात के लिए जोर आजमाइश जारी है कि अगर जैन को रिटायरमेंट दिया जाता है तो नए मुख्य सचिव के लिए दावेदार अपना नाम आगे बढ़ा सकें। 40 मिनट तक बंद कमरे में की चर्चा मुख्य सचिव अनुराग जैन सोमवार को दोपहर में राजभवन पहुंचे और राज्यपाल मंगुभाई पटेल से 40 मिनट से अधिक समय तक बंद कमरे में चर्चा की है। बताया जाता है कि जैन ने प्रदेश के प्रशासनिक कामकाज और कानून व्यवस्था की जानकारी देने के साथ ही राज्यपाल पटेल से अपने कार्यकाल को लेकर भी चर्चा की है। हालांकि जैन को एक्सटेंशन देने का फैसला केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को करना है। इसमें राज्यपाल का सीधे तौर पर कोई रोल नहीं है, लेकिन इस मुलाकात को इससे भी जोड़ा जा रहा है। मुलाकात का यह भी एक कारण हो संभव दूसरी ओर, प्रदेश में निगम, मंडल, बोर्ड और आयोगों में रिक्त पड़े अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के पद पर राजनीतिक नियुक्तियों को भी इस मुलाकात से जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इसको लेकर दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य पदाधिकारियों से कई दौर की मुलाकात कर चुके हैं। राजभवन सूत्रों का कहना है कि सीएस ने प्रदेश सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर भी राज्यपाल को सीएस जैन ने जानकारी दी है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/9pcBOsU
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/9pcBOsU
via IFTTT
Comments
Post a Comment