मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
श्योपुर में कॉलेज छात्रा से ऑटो चालक ने की छेड़छाड़:कॉलेज जाते समय बीए छात्रा को गलत रास्ते ले गया, मोबाइल नंबर मांगा; आरोपी फरार
श्योपुर में कॉलेज जाने के लिए ऑटो में बैठी 19 वर्षीय छात्रा से ऑटो चालक ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कॉलेज जाने के लिए जैन रेस्टॉरेंट के पास से एक ऑटो में बैठी। चालक ने उसे गांधी चौक पर उतार दिया। जब छात्रा दूसरा ऑटो लेने लगी तो वही चालक उसे कॉलेज तक छोड़ने की पेशकश करने लगा। छात्रा ने भरोसा कर लिया और उसी ऑटो में बैठ गई। पटेल चौक पहुंचने पर चालक ने छात्रा से उसका नाम पूछा और निजी जानकारी लेने लगा। उसने छात्रा से रोज़ कॉलेज छोड़ने की बात कहते हुए उसका मोबाइल नंबर मांगा। जब छात्रा ने पुलिस को फोन करने का बहाना किया तो आरोपी अतीक हुसैन ने गलत नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। घबराकर छात्रा तुरंत ऑटो से कूद गई और आरोपी वहां से भाग निकला। छात्रा ने घटना की जानकारी अपने भाई और पड़ोसी को दी, जिसके बाद वह अपने परिवार के साथ थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अतीक हुसैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और बताया कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/seNVzmL
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/seNVzmL
via IFTTT
Comments
Post a Comment