मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
पाडल्या | नगर में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाज व उल्लास से मनाया गया। शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाया। श्रीफल भेंट कर राखी बांधी। मिठाई खिलाकर आरती उतारी। भाइयों की उन्नति व खुशहाली की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार व रक्षा का वचन दिया। इस बार भद्रा काल नहीं था। दिन व रात दोनों समय राखी बांधने का शुभ योग रहा। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक यह पर्व नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gXzUDO9
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gXzUDO9
via IFTTT
Comments
Post a Comment