मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
कुख्यात अपराधी को अवैध हथियार के साथ दबोचा:गोसलपुर पुलिस ने 9 मामलों में शामिल बदमाश को गिरफ्तार किया, भेजा जेल
जबलपुर के गोसलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक आदतन अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी वीर उर्फ नीरज पटेल, कुड़ा गांव का निवासी है और उसके खिलाफ पहले से ही हत्या, मारपीट, अवैध उत्खनन और अवैध हथियार रखने सहित 9 गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक जबलपुर को लगातार अवैध हथियारों से जुड़ी सूचनाएं मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस ने ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दिशा में थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। 27 अगस्त 2025 को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी। दबिश के दौरान नीरज पटेल को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास एक देसी कट्टा और 8 एमएम का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह देसी कट्टा करीब तीन महीने पहले दमोह निवासी एक व्यक्ति से 3,500 रुपए में खरीदा था। गोसलपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे न्यायालय में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 11 सितंबर 2025 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2DTXiVU
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2DTXiVU
via IFTTT
Comments
Post a Comment