मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
बुरहानपुर में लालबाग रोड पर शनिवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। रात करीब 9 बजे हाटकेश्वर गणेश मंडल खंडवा की 12 फीट से ज्यादा ऊंची प्रतिमा तुलसी मॉल के पास असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। प्रतिमा के नीचे दबकर खंडवा हरिगंज निवासी 26 वर्षीय शशांक जोशी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सड़क के गड्ढों को जिम्मेदार ठहराया प्रतिमा सम्राट मौर्य आर्ट, लालबाग से नाई आवार खंडवा ले जाई जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सीएसपी गौरव पाटील के नेतृत्व में पुलिस पहुंची। हिंदू महासभा प्रवक्ता ओम आजाद ने प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कमिश्नर और महापौर से शहर की सड़कों के गड्ढे भरने की मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता निखिल खंडेलवाल ने भी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। दो दिन पहले भी गिरी थी प्रतिमा उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले इच्छापुर रोड पर भी खराब सड़क के कारण गणेश प्रतिमा गिरने की घटना हुई थी। उसके बाद प्रशासन ने पेचवर्क शुरू किया था। शनिवार को सिंधी बस्ती क्षेत्र में मरम्मत का काम हुआ और शाम को शांति समिति की बैठक में कलेक्टर ने अफसरों को सड़क दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। इसी बीच यह हादसा हो गया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eAwUB2p
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eAwUB2p
via IFTTT
Comments
Post a Comment