मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचा:सिंध-पार्वती नदियों से भी छोड़ा गया पानी; मुरैना में निचले इलाके खाली कराने के निर्देश
मध्यप्रदेश-राजस्थान में लगातार हो रही बारिश के चलते मुरैना में चंबल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार शाम तक नदी का स्तर 137.20 मीटर तक पहुंच गया, जबकि खतरे का निशान 138 मीटर पर है। प्रशासन को आशंका है कि रात तक जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाएगा। जानकारी के अनुसार, कालीसिंध और पार्वती नदी में आई बाढ़ का पानी भी चंबल में मिल रहा है। राजस्थान के नौनेरा सिंध बैराज से 1 लाख 26 हजार क्यूसेक और कोटा बैराज से 14 हजार 680 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पार्वती नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिसका पानी चंबल में मिलकर जलस्तर को और बढ़ा रहा है। निचले गांव खाली करने के निर्देश डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी ने बताया कि चंबल नदी का बढ़ता जलस्तर देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट पर है। नदी किनारे बसे गांवों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। वहीं निचले इलाकों में बसे गांवों को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। होम गार्ड और एनडीआरएफ की टीमें अलर्ट मोड पर हैं। प्रशासन ने कहा है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी पूरी है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qLmijQ5
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qLmijQ5
via IFTTT
Comments
Post a Comment