मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
मनरेगा अभियंताओं की मांग, वेतन हो नियमित उपयंत्री के बराबर:विदिशा में कलेक्टर को सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन, 10 दिन का सामूहिक अवकाश शुरू
विदिशा में मनरेगा के तहत कार्यरत उपयंत्रियों ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री और पंचायत आयुक्त के नाम दिया गया। अभियंताओं ने बताया कि वे पिछले 8-10 वर्षों से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। अब संगठन ने 10 दिन के सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है। उनकी प्रमुख मांगों में संविदा पारिश्रमिक को नियमित उपयंत्री के वेतन के बराबर करना शामिल है। साथ ही वार्षिक वेतन वृद्धि की भी मांग की गई है। अन्य मांगों में मृत्यु पर आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति और सहायक यंत्री का प्रभार देने की मांग है। अभियंताओं ने ग्रेजुएटी भुगतान, 5 वर्ष के आधार पर सेवा नवीनीकरण की मांग भी रखी है। वे चाहते हैं कि उनसे केवल तकनीकी कार्य लिया जाए। साथ ही हर माह की पहली तारीख को वेतन भुगतान की मांग की है। अभियंताओं का कहना है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UBmjlME
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UBmjlME
via IFTTT
Comments
Post a Comment