मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
मंडला में युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या:जमीन पर पड़ा मिला शव, पुलिस ने दो संदिग्ध को हिरासत में लिया
मंडला में रविवार शाम को लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या कर दी गई है। घटना मोतीनाला थाना क्षेत्र में मवई विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सूरजपुरा के पोषक ग्राम बिलाईखार की है। मृतक का नाम अनिल कुशराम है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस बिलाईखार निवासी दो संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। युवक किसी घर में घुसने का प्रयास कर रहा था, जिसके कारण उससे मारपीट की गई और इस मारपीट में युवक की मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा। सूचना मिलते ही मोतीनाला थाना प्रभारी हेमंत बावरिया अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी हेमंत बावरिया ने बताया कि घटना स्थल की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/dsLUZ5l
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/dsLUZ5l
via IFTTT
Comments
Post a Comment