मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
MP इवनिंग बुलेटिन:मंत्री के हाथों सम्मान से इनकार, 61 लाख रुपए की लूट, ट्रक से भिड़ी कार, 6 की मौत; दिनभर की 10 बड़ी खबरें
MP इवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास। 1. देशभक्ति की भावना से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण एमपी में 79वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति की भावना और उत्साह के मनाया गया। भोपाल में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा- जो जैसा, उसके साथ वैसा ही हुआ। वहीं रतलाम में मंत्री विजय शाह ने झंडावंदन किया। पूरी खबर पढ़ें.. 2. मंत्री के हाथों सम्मान से इनकार, मीसाबंदी बोले- घूस नहीं दी तो रजिस्ट्री नहीं हुई दमोह में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह असहज स्थिति बन गई। यहां एक मीसाबंदी ने मंत्री इंदर सिंह परमार के हाथों सम्मान कराने से इनकार कर दिया। मंत्री और कलेक्टर मीसाबंदी संतोष भारती को मनाते रहे, लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने नाराजगी जताई और मंत्री को आवेदन देकर समारोह से चले गए। पूरी खबर पढ़ें.. 3. एटीएम में कैश लोड करने जा रही कार को लूटा, 61 लाख रुपए ले उड़े बदमाश छतरपुर जिले में बदमाशों ने दिनदहाड़े एटीएम में कैश लोडिंग के लिए जा रही कार को लूट लिया। बाइक सवार दो बदमाशों ने कार को रोका और कट्टे की नोक पर 61 लाख 17 हजार 100 रुपए लूट कर फरार हो गए। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें.. 4. इंदौर में राजा रघुवंशी के घर पहुंचा नकली टीआई:खुद को राजा का दोस्त बताया इंदौर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के घर गुरुवार रात नकली टीआई पहुंचा। खाकी वर्दी पहने वह राजा के पिता से पूछताछ करता रहा। बाद में राजा के भाई पहुंचे तो वह खुद को राजा का दोस्त बताने लगा। पहचान पत्र मांगने पर वह घबरा गया। बाद में राजेंद्र नगर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पूरी खबर पढ़ें.. 5. कहीं रिमझिम, कहीं तेज बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग का 23 जिलों में अलर्ट एमपी में शुक्रवार को भी कहीं तेज, कहीं रिमझिम बारिश तो कहीं बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। नर्मदापुरम, धार जिले में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 23 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, खंडवा, देवास और बुरहानपुर में अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पूरी खबर पढ़ें.. 6. हाईवे पर ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार कार, इंदौर के 4 युवकों समेत 6 लोगों की मौत छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार चिरचारी नेशनल हाईवे चौराहे के पास ट्रक से भिड़ गई। हादसे में कार सवार 6 युवकों की मौत हो गई। इनमें 4 मध्यप्रदेश के इंदौर और एक रतलाम का रहने वाला था। ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। पूरी खबर पढ़ें.. 7. 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- 3 टीचर मेंटल टॉर्चर करती हैं धार के मनावर में 12वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। उसने गुरुवार रात को फांसी लगा ली। छात्रा ने सुसाइड नोट में स्कूल की तीन टीचरों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन ने स्कूल के बाहर शव रखकर चक्काजाम किया। एसडीएम की समझाइश पर वे माने। पूरी खबर पढ़ें.. 8. युवा कांग्रेस ने हैशटैग में लिखा- इंडिपेंडेंस डे पाकिस्तान:हंगामे पर पोस्ट की डिलीट मप्र युवा कांग्रेस के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर भोपाल में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुए ध्वजारोहण का वीडियो शेयर किया गया। इसमें मेंशन किए गए हैश टैग में इंडिपेंडेंस डे पाकिस्तान भी लिखा था। भाजपा ने कहा कि पाकिस्तान परस्ती कांग्रेस के डीएनए में है। युवा कांग्रेस ने कहा हमारा पेज हैक हो गया। पूरी खबर पढ़ें.. 9. बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, दुकान को लेकर विवाद में सिर पर मारी कुल्हाड़ी शाजापुर जिले के सारंगपुर में पैतृक जमीन को लेकर चल रहे विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर पीछे से कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना इतनी अचानक हुई कि महज 30 सेकेंड में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस 5 मिनट में मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। पूरी खबर पढ़ें.. 10. इंदौर में फिर जन्मी दो सिर वाली बच्ची, दो दिल, दो पैर, चार हाथ, छाती-पेट एक ही इंदौर में 23 दिन बाद फिर एक ऐसी नवजात बच्ची ने जन्म लिया है, जिसके दो सिर, दो दिल और दो पैर हैं। बच्ची के चार हाथ, जबकि सीना और पेट एक ही है। उसकी हालत स्थिर है लेकिन मेन ऑर्गन्स एक ही होने से इस केस में भी सर्जरी कर दोनों धड़ों को अलग-अलग करने की एक प्रतिशत भी संभावना नहीं है। पूरी खबर पढ़ें..
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/YFl5kT3
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/YFl5kT3
via IFTTT
Comments
Post a Comment