मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
छिंदवाड़ा जिले के देलाखारी चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 साल की नाबालिग लड़की की जान चली गई। लड़की सोमवार को भुजरिया मेला देखकर घर लौट रही थी, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। भुजरिया मेला देखकर लौट रही थी अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के मुताबिक, चांदनी पिता संतकुमार भारती (15) निवासी नागदौन अपने गांव के कुछ युवकों के साथ देलाखारी में भुजरिया मेला देखने गई थी। मेले से लौटते वक्त वह अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और उसे गंभीर हालत में तामिया अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान तोड़ा दम जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को चांदनी की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wbN3acn
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wbN3acn
via IFTTT
Comments
Post a Comment