मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
ग्वालियर में एक कार डीलर प्रेम मोटर्स के सर्विस सेंटर में नई कार की सर्विस कराने आए बैंक कर्मचारी के साथ अभद्रता की गई। कर्मचारियों ने उनकी कार को बैक करते में दीवार में दे मारा। उन्होंने विरोध किया तो कर्मचारियों ने कार में नए पार्टस लगाने का वादा किया, लेकिन जब अगले दिन कस्टमर वर्कशॉप पहुंचा तो नए पार्टस न लगाते हुए उसकी डेंटिंग-पेंडिंग कर दी। घटना रविवार शाम की है। कस्टमर ने इसका विरोध करने पर कर्मचारियों द्वारा गालियां देने का आरोप लगाया है। उसने कार को वर्कशॉप में ही छोड़कर झांसी रोड थाना पहुंचकर लिखित शिकायत की है। प्रेम मोटर्स से लाइव वीडियो शूट कर वायरल भी किया। पुलिस का कहना है कि शिकायत आई है जांच की जा रही है। प्रेम मोटर्स से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। ग्वालियर के कॉस्मोवैली निवासी विकास भार्गव ने बताया कि 25 जुलाई 2025 को उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया से फाइनेंस कराते हुए एक मारुति कार प्रेम मोटर्स से खरीदी थी। विकास ने 23 अगस्त दोपहर 12 बजे शिवपुरी लिंक रोड स्थित प्रेम मोटर्स के सर्विस सेंटर पर पहली सर्विस के लिए कार को छोड़ा था। 23 अगस्त की शाम 4 बजे वह जब सर्विस सेंटर पहुंचे तो वहां उनकी आंखों के सामने सर्विस सेंटर के कर्मचारी ने कार बैक करते हुए बैक साइड से डिक्की को दीवार में मारकर तोड़ दिया था। झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव का कहना है इस तरह की एक शिकायत आई है। पूरा मामला क्या है देखकर ही बता सकूंगा। मामले की जांच की जाएगी, जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/yfAV28t
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/yfAV28t
via IFTTT
Comments
Post a Comment