MP इवनिंग बुलेटिन:राहुल गांधी ने ली नए जिलाध्यक्षों की क्लास, फिर बाढ़ के हालात, रिटायर्ड डीएसपी को पत्नी-बेटों ने पीटा; दिनभर की 10 बड़ी खबरें Skip to main content

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

MP इवनिंग बुलेटिन:राहुल गांधी ने ली नए जिलाध्यक्षों की क्लास, फिर बाढ़ के हालात, रिटायर्ड डीएसपी को पत्नी-बेटों ने पीटा; दिनभर की 10 बड़ी खबरें

MP इवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास। 1. नर्मदा उफनी, डिंडौरी में घाट डूबे, रास्ते बंद, सतना में घरों में घुसा पानी, बाढ़ के हालात मानसून ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) की वजह से मध्यप्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। रविवार को भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश हुई। डिंडौरी में नर्मदा किनारे घाट डूब गए। खरमेर नदी में बाढ़ के चलते डिंडौरी-अमरपुर मार्ग बंद हो गया। सतना में 3.7 बारिश के बाद बाढ़ के हालात बन गए। निचली बस्तियां डूब गईं। चित्रकूट में तेज बहाव के चलते गुप्त गोदावरी गुफा बंद करानी पड़ी। श्योपुर में गर्भवती को बोट से रेस्क्यू किया गया। पढ़ें पूरी खबर 2. रिटायर्ड डीएसपी को पत्नी-बेटों ने रस्सी से बांधकर घसीटा, एटीएम-मोबाइल छीना शिवपुरी में पत्नी-बेटों ने रिटायर्ड डीएसपी से मारपीट की। उनके पैर रस्सी से बांधे, घसीटा। एक बेटा उनके सीने पर बैठ गया, दूसरे ने पैर पकड़कर खींचे। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो पत्नी-बेटे, रिटायर्ड डीएसपी का एटीएम कार्ड और मोबाइल छीनकर भाग निकले। मामला जिले के भौंती थाना इलाके में चंदावनी गांव का है। प्रतिपाल सिंह यादव ( 62) 31 मार्च को श्योपुर जिले में महिला सेल के डीएसपी पद से रिटायर हुए थे। पढ़ें पूरी खबर 3. कांग्रेस मुख्यालय के अंदर जिला अध्यक्षों की मीटिंग, बाहर विरोध प्रदर्शन मध्यप्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त 71 जिला अध्यक्षों की दिल्ली में खास ट्रेनिंग हो रही है। रविवार एक तरफ जहां कांग्रेस मुख्यालय में नए जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग चलती रही, वहीं दूसरी ओर बाहर कार्यकर्ताओं ने इंदौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े की नियुक्ति को लेकर प्रदर्शन कर उन्हें हटाने की मांग की। वर्कशॉप को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संबोधित किया। राहुल गांधी ने भी नए जिलाध्यक्षों की क्लास ली । पढ़ें पूरी खबर 4. मुरैना में शादी के तीन महीने बाद व्यापारी का सुसाइड, पत्नी के प्रेमी ने दी थी धमकी मुरैना के अंबाह में एक 24 साल के व्यापारी ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान दिलावर कुशवाह को तौर पर हुई है। युवक के परिजनों ने पत्नी के प्रेमी पर उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। भाई विशाल (22) ने बताया कि मेरी भाभी का किसी अन्य से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दिलावर ने जब उस व्यक्ति को समझाया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। ससुर ने भी भैया को धमकाया। पढ़ें पूरी खबर 5. सीएम बोले- 'लाड़ली बहनों' को मिलेंगे 5 हजार, उद्योगों से जुड़ने पर मिलेगी अतिरिक्त मदद भोपाल के गोविंदपुरा में लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योग और रोजगार को लेकर बड़े ऐलान किए। सीएम ने कहा कि उद्योगों में काम करने वाली ‘लाड़ली बहनों’ को सरकार 5 हजार रुपए अतिरिक्त देगी। सीएम ने मॉर्टगेज ड्यूटी, फायर एनओसी और मल्टी-स्टोरी इंडस्ट्रियल प्लांट जैसी समस्याओं के समाधान की भी घोषणा की। निमाड़ क्षेत्र में कपड़े बनाने वाले उद्योग स्थापित होंगे। पढ़ें पूरी खबर 6. भोपाल में प्रेमिका के हंगामे के बाद युवक ने फांसी लगाई, एक दिन पहले जेल से छूटा था भोपाल में एक युवक ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले प्रेमिका ने उसके घर में घुसकर हंगामा किया था। इसी युवती ने उसके खिलाफ एक महीने पहले रेप का केस दर्ज कराया था। सुसाइड से एक दिन पहले ही युवक को हाई कोर्ट से जमानत मिली थी। टीआई डीपी सिंह ने बताया कि फैजान हुसैन (25) निवासी पुत्लीघर टीलाजमालपुरा चाय-नाश्ते के होटल का संचालन करता था। पढ़ें पूरी खबर 7. छिंदवाड़ा में गुलाबी गैंग ने अहातों में तोड़फोड़ की, आग लगाने की कोशिश भी की छिंदवाड़ा में अवैध शराब दुकानों और उनसे जुड़े अहातों के खिलाफ गुलाबी गैंग ने मोर्चा खोल दिया। रविवार दोपहर गैंग की कमांडर पूर्णिमा वर्मा के नेतृत्व में महिलाएं फवारा चौक स्थित शराब दुकानों के आसपास चल रहे अवैध अहातों पर पहुंच गई। इस दौरान महिलाओं ने तोड़फोड़ की और आग लगाने की भी कोशिश की। हालात बिगड़ते देख दुकानदारों ने शटर गिरा दिए और मौके पर आकर गुलाबी गैंग से माफी मांगी। पढ़ें पूरी खबर 8. खरगोन के लालखेड़ा में मुक्तिधाम पर शेड नहीं, पंचायत के गेट पर चिता सजाई खरगोन के लालखेड़ा गांव में रविवार को 70 वर्षीय उर्मिलाबाई बाबूलाल का निधन हो गया। बारिश में मुक्तिधाम पर टीनशेड न होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार के लिए ग्राम पंचायत गेट पर ही चिता सजा दी। 3.30 घंटे तक ग्रामीण पंचायती गेट पर जमा रहे और पंचायत व्यवस्था के खिलाफ विरोध जताया। सूचना पर भीकनगांव एसडीएम आकांक्षा करोठिया मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश दी। पढ़ें पूरी खबर 9. सिंधिया बोले- बीमा कंपनियां किसानों को मुआवजा दें, बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जिन बीमा कंपनियों ने किसानों से पॉलिसी के नाम पर राशि ली है, अब जब फसल उजड़ गई है तो वे कंपनियां किसानों को उनका हक दें। सिंधिया दो दिन के गुना दौरे पर हैं। रविवार सुबह सिंधिया ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं और नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद वे बमोरी इलाके के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करने गए। वहां प्रभावितों से मिले। पढ़ें पूरी खबर 10. बैतूल में प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, दो दिन पहले की थी शादी बैतूल जिले के बरबतपुर रेलवे स्टेशन पर नागपुर-इटारसी डाउन ट्रैक पर ताप्ती एक्सप्रेस के सामने कूदकर प्रेमी जोड़े ने जान दे दी। हादसा शनिवार रात करीब 2 बजे हुआ। शाहपुर टीआई मुकेश ठाकुर ने बताया मृतक की पहचान गौनापुर निवासी शिवकुमार परते (20) के रूप में हुई। युवती हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के बेरा गांव की रहने वाली थी। दोनों दो दिन पहले घर से भाग गए थे। दोनों ने इटारसी में शादी की थी। पढ़ें पूरी खबर

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/W9H7O0l
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

साइकिल से गश्त कर सैनिक दे रहे ईंधन बचत संदेश:छतरपुर में तेल संकट के बीच सैनिकों की पहल, लोगों ने कहा- “यही है सच्ची देशभक्ति”

छतरपुर जिले के नौगांव सैन्य स्टेशन से इन दिनों एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आ रही है। देश की सुरक्षा में तैनात सैनिक अब रक्षा भूमि की निगरानी और अतिक्रमण रोकने के लिए सैन्य वाहनों की जगह साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। बढ़ते वैश्विक तेल संकट और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सैनिकों की यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। सुबह और शाम सैन्य क्षेत्र के आसपास जवान साइकिल से गश्त करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोग भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब देश के सैनिक संसाधनों की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे सकते हैं, तो आम नागरिकों को भी अनावश्यक ईंधन खर्च कम करना चाहिए। दो तस्वीरों में देखिए गश्त… ईंधन बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल पेट्रोल-डीजल की बचत करना नहीं, बल्कि देश के संसाधनों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने का संदेश देना भी है। जवानों का मानना है कि सच्ची देशभक्ति केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि देश के संसाधनों को बचाना भी उतना ही जरूरी है। सैनिकों का कहना है कि यदि हर ...

5 साल के बच्चे ने गर्म तेल में डाला हाथ:गंभीर रूप से झुलसा; हाथ, चेहरा और गले पर पड़े छाले

मंदसौर के हनुमंतिया में रविवार रात 5 वर्षीय मासूम ने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक प्रतीक पिता दीपक भील अपने घर पर मौजूद था। परिवार के अनुसार प्रतीक ने अपनी मां से पकौड़ी खाने की जिद की थी, जिसके बाद उसकी मां ने तेल गर्म कर पकौड़ी बनाई और उसे खाने के लिए दी। बताया जा रहा है कि प्रतीक ने दो-तीन पकौड़ी खाई ही थीं कि उसकी मां गर्म तेल की कढ़ाई को ठंडा होने के लिए रखकर बर्तन धोने चली गई। इसी दौरान खेलते-खेलते प्रतीक कढ़ाई के पास पहुंच गया और उसने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। गर्म तेल के संपर्क में आते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चीख सुन दौड़े परिजन मासूम की आवाज सुनकर परिजन तुरंत किचन में पहुंचे। बच्चे की हालत देखकर परिवारजन घबरा गए और उसे तत्काल नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मंदसौर रेफर कर दिया। हाथ की चमड़ी तक उतरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो प्रतीक का दाहिना हाथ बुरी तरह झुलसा हुआ मिला। हाथ की चमड़ी तक उतर चुकी थी। वहीं दूसरे ...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...