मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
रायसेन की युवती ने विदिशा की बेतवा में छलांग लगाई:रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने बचाई जान; प्रेमी की शादी से थी परेशान
विदिशा के रंगई में बेतवा नदी में एक युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी की सतर्कता से युवती की जान बच गई। युवती को जब नदी से निकाला गया, तो उसने पहले पैर फिसलने की बात कही। बाद में पूछताछ में उसने भोपाल और रंगई गांव का जिक्र किया। आखिरकार उसने रोते हुए सच बताया। रायसेन की रहने वाली युवती पिछले 5 साल से भोपाल के एक युवक से प्रेम संबंध में थी। युवक ने हाल ही में दूसरी जगह शादी कर ली। इससे दुखी होकर युवती ने यह कदम उठाया। कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज के मुताबिक, युवती के परिजनों से संपर्क का प्रयास किया गया। फोन नहीं लगने पर पुलिस टीम उसे रायसेन स्थित घर ले गई। वहां उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/42uacBt
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/42uacBt
via IFTTT
Comments
Post a Comment