ग्वालियर में रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से 8.80 लाख की ठगी:PNB का अधिकारी बनकर ऑनलाइन फाॅर्म फिल कराया और ठग लिए रुपए Skip to main content

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

ग्वालियर में रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से 8.80 लाख की ठगी:PNB का अधिकारी बनकर ऑनलाइन फाॅर्म फिल कराया और ठग लिए रुपए

ग्वालियर में पंजाब नेशनल बैंक के रिटायर्ड कर्मचारी ने फेसबुक पर पीएनबी वन एप का एड देखकर उसे डाउनलोड करना चाहा, लेकिन वह डाउनलोड नहीं हुआ। कुछ देर बाद उनके पास पीएनबी वन एप का अधिकारी बताने वाले एक ठग का कॉल आया। उनको एप डाउनलोड कराने ऑनलाइन प्रोसेस शुरू की। फार्म भराते गए और इस दौरान उनके अकाउंट से कैश निकलता गया। रिटायर्ड कर्मचारी ने इस पर आपत्ति भी ली, लेकिन बैंक अधिकारी बनकर ठग रहे शख्स ने विश्वास दिलाया कि यह सारे रुपए 24 घंटे के अंदर वापस आ जाएंगे। घटना 15 जुलाई न्यू जीवाजी नगर थाटीपुर की है। रिटायर्ड कर्मचारी ने एक महीने तक इंतजार किया, लेकिन जब रुपए वापस नहीं आए और ठग ने बैंकॉल रिसीव करना बंद कर दिया तो वह एसपी ग्वालियर से मिले। जिसके बाद साइबर क्राइम थाना में मामला दर्ज कर लिया है। दो घंटे बाद आया अनजान नंबर से कॉल न्यू जीवाजी नगर थाटीपुर निवासी 70 वर्षीय सत्य प्रकाश पीएनबी बैंक से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। 15 जुलाई को वे मोबाइल में फेसबुक चला रहे थे। तभी पीएनबी बैंक वन एप का एड दिखाई दिया। जिसमें से बैंक जाने की परेशानी से बचने और घर बैठे ही बैंक का काम करने की जानकारी दिखाई दी। वे ऑनलाइन एप डाउनलोड करने लगे। काफी देर तक डाउनलोड नहीं हुआ तो उन्होंने उसे बंद कर दिया। 2 घंटे बाद मोबाइल पर अनजान मोबाइल नंबर से कॉल आया। जिसमें ट्रू कॉलर पर पीएनबी लिखा था। कॉल करने वाले ने अपना नाम राहुल कुमार बताया और कहा कि वह पीएनबी वन एप में अफसर है। उसने एप के बारे में जानकारी दी और उनके मोबाइल पर वॉट्सएप कॉल किया। इसके बाद वह उन्हें बताता गया और जानकारी लेता गया। ऑनलाइन फॉर्म भरते-भरते अकाउंट हुआ खाली ठग ने एक फॉर्म ऑनलाइन फिल कराया। इसके बाद रिटायर्ड कर्मचारी के पास खाते से पैसे निकलने के मैसेज आने लगे। पैसे निकलने के मैसेज की जानकारी उन्होंने राहुल कुमार को दी तो उसका कहना था कि 24 घंटे में वापस आ जाएंगे। धीरे-धीरे कर 8.80 लाख रुपए उनके पीएनबी के तीन विभिन्न अकाउंट से निकाल लिए गए। रिटायर्ड कर्मचारी इंतजार करता रहा, लेकिन पैसे वापस नहीं लौटे तो उन्हें शंका हुई और साइबर सेल पहुंचकर मामले की शिकायत की। साइबर सेल ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी क्राइम कृष्ण लालचंदानी ने बताया- एक बुजुर्ग के साथ पीएनबी वन एप डाउनलोड कराने के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। मामला दर्ज कर लिया है। पड़ताल की जा रही है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xjTGKWP
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

साइकिल से गश्त कर सैनिक दे रहे ईंधन बचत संदेश:छतरपुर में तेल संकट के बीच सैनिकों की पहल, लोगों ने कहा- “यही है सच्ची देशभक्ति”

छतरपुर जिले के नौगांव सैन्य स्टेशन से इन दिनों एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आ रही है। देश की सुरक्षा में तैनात सैनिक अब रक्षा भूमि की निगरानी और अतिक्रमण रोकने के लिए सैन्य वाहनों की जगह साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। बढ़ते वैश्विक तेल संकट और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सैनिकों की यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। सुबह और शाम सैन्य क्षेत्र के आसपास जवान साइकिल से गश्त करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोग भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब देश के सैनिक संसाधनों की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे सकते हैं, तो आम नागरिकों को भी अनावश्यक ईंधन खर्च कम करना चाहिए। दो तस्वीरों में देखिए गश्त… ईंधन बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल पेट्रोल-डीजल की बचत करना नहीं, बल्कि देश के संसाधनों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने का संदेश देना भी है। जवानों का मानना है कि सच्ची देशभक्ति केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि देश के संसाधनों को बचाना भी उतना ही जरूरी है। सैनिकों का कहना है कि यदि हर ...

5 साल के बच्चे ने गर्म तेल में डाला हाथ:गंभीर रूप से झुलसा; हाथ, चेहरा और गले पर पड़े छाले

मंदसौर के हनुमंतिया में रविवार रात 5 वर्षीय मासूम ने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक प्रतीक पिता दीपक भील अपने घर पर मौजूद था। परिवार के अनुसार प्रतीक ने अपनी मां से पकौड़ी खाने की जिद की थी, जिसके बाद उसकी मां ने तेल गर्म कर पकौड़ी बनाई और उसे खाने के लिए दी। बताया जा रहा है कि प्रतीक ने दो-तीन पकौड़ी खाई ही थीं कि उसकी मां गर्म तेल की कढ़ाई को ठंडा होने के लिए रखकर बर्तन धोने चली गई। इसी दौरान खेलते-खेलते प्रतीक कढ़ाई के पास पहुंच गया और उसने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। गर्म तेल के संपर्क में आते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चीख सुन दौड़े परिजन मासूम की आवाज सुनकर परिजन तुरंत किचन में पहुंचे। बच्चे की हालत देखकर परिवारजन घबरा गए और उसे तत्काल नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मंदसौर रेफर कर दिया। हाथ की चमड़ी तक उतरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो प्रतीक का दाहिना हाथ बुरी तरह झुलसा हुआ मिला। हाथ की चमड़ी तक उतर चुकी थी। वहीं दूसरे ...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...