मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
राजधानी के मॉडल अस्पताल जेपी में पहली बार ओरल कैंसर स्क्रीनिंग ऑटोफ्लोरेंस आधारित उपकरण वेलस्कोप और गोकल्स से की जा रही है। अस्पताल के डेंटल विंग में यह जांच नि:शुल्क की जा रही है। ओरल कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में अब तक 1207 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जिनमें से 291 लोगों में ओरल कैंसर के प्रारंभिक लक्षण पाए गए हैं। जांच के माध्यम से ओरल कैंसर को शुरुआती अवस्था में ही डायग्नोसिस किया जा सकता है जिससे देरी से डायग्नोस होने के कारण होने वाली विरूपता एवं अन्य परेशानियों से बचा जा सकता है। सीएमएचओ डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि शिविर में जिन लोगों में ओरल कैंसर के प्रारंभिक लक्षण पाए गए हैं उनका फॉलोअप किया जा रहा है। तीन मरीजों को बायप्सी के लिए रेफर किया गया है। तंबाखू उत्पादों जैसे गुटखा, खैनी, जर्दा, बीड़ी, सिगरेट का उपयोग करने वालों में ओरल कैंसर होने की आशंका अन्य लोगों से बहुत अधिक होती है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/LIzcVW8
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/LIzcVW8
via IFTTT
Comments
Post a Comment