मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
इंस्टाग्राम पर मुलाकात, दोस्ती फिर ब्लैकमेल:अश्लील फोटो वायरल कर बना रहा शादी का दवाब, छात्रा ने पुलिस से शिकायत की
ग्वालियर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती होने के बाद दोस्त शादी का दवाव बनाने लगा और छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र की हैं। जब छात्रा ने शादी से इनकार किया तो आरोपी ने उसके अश्लील फोटो सोशाल मीडिया पर डालकर वायरल कर दिए इतना ही नहीं वह उसे ब्लैकमेल भी करने लगा। घटना की शिकार पीड़िता पुलिस कंट्रोल रूम पहची और पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत की। पुलिस अधिकारियों ने उसकी मदद और आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। साथ ही अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारी इस मामले की जल्द से जल्द जांच कर कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं। यह है पूरा मामला म्वलियर थाना क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा (अनामिका बदला हुआ नाम) ने अपने परिजन के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर बताया है कि कुछ दिन पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश में रहने वाले नीरज नाम के युवक से हुई थी। इसके बाद उनके बीच काफी बातचीत होने लगी और उनकी दोस्ती गहरी हो गई। इतना ही नहीं बल्कि मोबाइल पर उनकी वीडियो कॉल पर भी बातचीत होने लगी और उसने छात्रा के कुछ अश्लील फोटो ले लिए। इसके बाद वह उसे ब्सैकमेल करने लगा और शादी का दबाव बनाने लगा। जब छात्रा ने शादी से इनकार किया तो आरोपी ने उसके फोटो अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर दाल दिए, और धमकी दी कि अब उसने उसे बदनाम कर दिया है, अब तो उसे उससे ही शादी करनी पड़ेगी। आरोपी नई आईडी से फोटो कर रहा वायरल पीड़िता ने बताया कि आरोपी फिरोजाबाद का रहने वाला है और अब तो उसे बदनाम करने के लिए रोजाना नई आईंडी बनाकर उसके फोटो शेयर कर रहा है। अफसरों ने उसे मदद का आश्वासन देकर आरोपी को पकडने की बात कही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/RWUPwac
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/RWUPwac
via IFTTT
Comments
Post a Comment