मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भोपाल के वल्लभ नगर-1 वार्ड क्रमांक-33 में हनुमान जन्मोत्सव:महाबली समिति ने निकाली कलश यात्रा, भंडारे में शामिल हुए क्षेत्रीय पार्षद
हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर भोपाल के वल्लभ नगर-1 के वार्ड क्रमांक-33 कलश यात्रा और भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर महाबली गेट के पास से जुलूस निकाला गया। जिसमें क्षेत्रीय पार्षद आरके सिंह बघेल सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए। और वार्ड वासियों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी। इस दौरान महाबली समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, संरक्षक राम बहोर पटेल , उपाध्यक्ष रघुवीर विश्वकर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रवक्ता राजकुमार पटेल, मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश मिश्रा, दिनकर मामा, वार्ड पालक राजेन्द्र मिश्रा, वार्ड संयोजक शिवचरण साहू, सनंत कुशवाहा, रुपेश खरे, रघुवीर वर्मा , नंदलाल पटेल समेत अधिक संख्या में भक्त मौजूद रहे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1YzI3Ru
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1YzI3Ru
via IFTTT
Comments
Post a Comment