मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
चौरई न्यायालय का किसानो के हित में अहम फैसला:किसानों के साथ धोखेबाजी करने वाले दो गल्ला व्यापारियों को 10- 10 वर्ष का कठोर कारावास
चौरई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मंगलवार को किसानो के हित में एक बड़ा फैसला सुनाते हुए दो व्यापारियों को 10- 10 साल का सश्रम कारावास की सजा और अर्थदंड से दंडित करने का मामला सामने आया है।अभियोजन अधिकारी ने बताया की मामला चांद का है मामला अपराध क्रमांक 258/2022 के आरोपी गगन उर्फ बल्लू और राजेश उर्फ छोटो को दोषसिद्ध ठहराया और उन्हें 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।इन दोनों व्यापारियों ने किसानों से गेहूं और मक्का खरीदा था और उनका भुगतान नहीं किया था।किसानों ने कई बार पैसे मांगे लेकिन उन्होंने टालमटोल करते रहे।अंततः किसानों ने थाना चौरई में शिकायत दर्ज कराई। अदालत ने दोनों व्यापारियों को दोषी पाया और उन्हें सजा सुनाई।दरअसल पूरा मामला कुछ ऐसा है इन किसानो की थी शिकायत :- फरियादी कमलसिंह, लेखराम वर्मा, मंगलसी वर्मा, शिवकुमार वर्मा और अजय साहू द्वारा 29 मार्च 22 को थाना चौरई पर उपस्थित होकर संयुक्त रूप से एक लिखित आवेदन पत्र देकर बताया गया था कि गल्ला व्यापारी बल्लू उर्फ गगन पिता लेखराम श्रीवास एवं राजेश पिता रामभरोस वर्मा दोनों निवासी मोहगांवकला ने लाखों रुपए का अनाज खरीदा था लेकिन पैसे देने में आनाकानी कर रहे थे गल्ला खरीदने एवं पैसे देने की नीयत तारीख एक हफ्ते पंद्रह दिन से ज्यादा हो जाने पर वह एवं उसके साथी बल्लू श्रीवास व राजेश वर्मा से पैसे मांगते थे तो दोनों बोलते थे कि पैसा नहीं है जब पैसे होंगे तब देंगे कहकर हिला हवाला करते रहे। लाल दोनों ने स्टाम्प पेपर लिखकर लिये थे कि यदि वे समय पर बेचे गये गेहूं व मक्का का पैसा नहीं दिये तोकार्यवाही की जाये। दोनों ने उनके साथ बेईमानी कर लिये हैं। फरियादीगण के उपरोक्त लिखित आवेदन के आधार पर थाना चौरई द्वारा अभियुक्तगण के विरूद्ध अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया, अन्वेषण पूर्ण हाने पर अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियोगपत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जो उपर वर्णित सत्र प्रकरण के रूप में दर्ज हुआ।विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्कों से सहमत होकर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगण को दोषी पाकर उपरोक्त दंड से दण्डित किया गया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/L2vjVrw
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/L2vjVrw
via IFTTT
Comments
Post a Comment