मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
ग्वालियर में आगरा-मुम्बई नेशनल हाइवे (शिवपुरी लिंक रोड) पर अज्ञात तेज रफ्तार वाहन बाइक सवारों को रौंदता हुआ भाग गया है। घटना गुरुवार शाम की है। हादसे में बाइक पर सवार देवरानी-जेठानी व उनका बेटा घायल हो गया था। घटना का पता चलते ही पुलिस ने घायलों को जेएएच (हॉस्पिटल) में भर्ती कराया था। जहां देवरानी-जेठानी ने देर रात 12 बजे दम तोड़ दिया है, जबकि जेठानी का बेटा जो बाइक चला रहा था उसकी हालत गंभीर है। घायलों की मौत का पता चलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव निगरानी में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। किस वाहन ने टक्कर मारी है यह पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना स्थल के आसपास CCTV कैमरे भी खंगाल रही है। ग्वालियर के मुरार सर्कल निवासी 50 वर्षीय रज्जोबाई रजक पत्नी पप्पू रजक और उसकी देवरानी पुष्पा (40) पत्नी गोपाल रजक गुरुवार को किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सल्लूपुरा गांव जा रही थीं। बाइक रज्जो का बेटा सोनू चला रहा था। यह दोनों बाइक पर पीछे सवार थीं। शाम के समय अभी वह शिवपुरी लिंक रोड पर कंपू थाना की सीमा में पहुंचे ही थे कि तभी किसी ने अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को रौंद दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक, वाहन लेकर भाग गया। घटना का पता उस समय लगा जब हाइवे से अन्य वाहन गुजरे और घायलों को सड़क पर पड़ा देखा। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी और घायलों को एम्बुलेंस की मदद जयारोग्य हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान पहले देवरानी फिर देर रात जेठानी रज्जो ने दम तोड़ दिया। हादसे में घायल रज्जो का बेटा गंभीर घायल है। अस्पताल से मौत की सूचना पर पुलिस ने मृतक देवरानी-जेठानी के शवों को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर आरोपी वाहन व उसके चालक की तलाश कर रही है। पुलिस खंगालेगी CCTV कैमरे घटना की जांच और किस तरह यह हादसा हुआ इसका पता लगाने के लिए पुलिस शुक्रवार को हाइवे पर स्पॉट पर पहुंचकर आसपास लगे CCTV कैमरे खंगालेगी। जिससे पता चल सके कि घटन में किसकी गलती है। साथ ही यह पता चल सके कि बाइक में टक्कर मारने वाला वाहन कौनसा है। घर में पसरा मातम सड़क हादसे में एक ही घर की दो बहू की एक साथ मौत हो जाने से मातम पसर गया है। जब दोनों देवरानी-जेठानी घर से सल्लूपुरा गांव जाने के लिए निकल रही थीं तो किसी ने नहीं सोचा था कि अब वह कभी लौटेंगी ही नहीं। जब उनके सड़क हादसे में मौत की खबर घर पहुंची तो मातम पसर गया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/MQdysiY
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/MQdysiY
via IFTTT
Comments
Post a Comment