मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन व पुलिस अपनी तैयारियों में लगा है। कलेक्टर राजेश बाथम व एसपी राहुल कुमार लोढ़ा लगातार जिले की सीमाओं के बनाए गए चेक पोस्ट पर पहुंच कर निरीक्षण कर रहे है। सोमवार को अधिकारियों ने जिले के सैलाना क्षेत्र के ग्राम सेरा, अमरगढ़, सज्जनपुरा, गडीकटारा, अल्काखेड़ा, बोरदा चेक पोस्ट पर पहुंचे। यह पड़ोसी राजस्थान राज्य के बांसवाड़ा तथा प्रतापगढ़ जिले की सीमा से लगते हैं। कलेक्टर बाथम ने तैनात एसएसटी दल की कार्रवाई का निरीक्षण किया। अवैध रूप से शराब की आवाजाही पर नियंत्रण के लिए निर्देशित किया। जिला बदर व्यक्तियों पर विशेष निगाह रखने के निर्देश दिए। 24 घंटे टीम को सक्रिय रहने को कहा। अवैध रूप से केस ले जाने वालों वाहनों की चेकिंग के भी निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा चेक पोस्ट पर संधारित किए जा रहे रजिस्टर चेक किए गए,। उनमें की जा रही एंट्री की जानकारी ली। एसपी ने पुलिस बलों को कार्रवाई के लिए मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। साथ चेक पोस्ट पर सीसीटीवी चेक किए। इस दौरान अपर कलेक्टर आरएस मंडलोई भी साथ रहे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/mb7xJ0T
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/mb7xJ0T
via IFTTT
Comments
Post a Comment