मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये नियुक्त व्यय प्रेक्षक धनंजय बेंकट कदम ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मुरैना में व्यय से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में निर्देश दिये कि निर्वाचन कार्य में व्यय की भूमिका अहम है। इसलिये जिले में सभी टीमें निर्वाचन के निर्धारित बिन्दुओं के आधार पर कार्यवाही करें। इस मौके पर धनंजय ने कहा कि, एसएसटी के अलावा अन्य टीमें भी चैक पॉइंटो पर लग गई होंगी, सभी लोग अपनी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि एसएसटी चेक पॉइंटो पर रजिस्टर के अलावा चेकिंग करते समय वीडियोग्राफी भी कराई जाये, उस रिकॉर्ड को सुरक्षित रखा जाये। बैठक के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित अस्थाना ने कहा कि सभी एसएसटी टीम एक बार पुनः अपने-अपने चेक पॉइंटो पर यह सुनिश्चित कर लें कि टेंट के अलावा पानी, सुरक्षा बल पूर्ण रूप से प्राप्त हो चुका है। इसके अलावा अपने-अपने चेक पॉइंटो पर देखे कि सीसीटीव्ही कैमरे सही दिशा में लगे है, कैमरे का ऐंगल गलत दिशा में है, तो वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर ऐंगल सुधरवायें। इस अवसर पर समस्त व्यय से जुड़े अधिकारी एवं टीमें उपस्थित थीं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1MNmJpx
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1MNmJpx
via IFTTT
Comments
Post a Comment